{"_id":"5c8b4107bdec221425445f6b","slug":"ishaan-khatter-held-ask-me-session-here-question-jahnvi-kapoor-and-mira-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर ईशान खट्टर से पूछा ऐसा सवाल, फिर से होने लगी अफेयर की चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर ईशान खट्टर से पूछा ऐसा सवाल, फिर से होने लगी अफेयर की चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर ईशान खट्टर ने वैसे तो अभी तक दो ही फिल्में की हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या 10 लाख से ज्यादा पहुंच गई है। ईशान खट्टर ने निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्म बियांड द क्लाउड्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वो जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म धड़क में नजर आए थे। ईशान के फैंस की लिस्ट में जाह्नवी कपूर और उनकी भाभी मीरा राजपूत भी शामिल हैं।
2 of 5
dhadak
दरअसल, इंस्टाग्राम पर ईशान खट्टर ने आस्क मी एनिथिंग सेशन किया। जिसमें वो फैंस के सवालों का जवाब देने के लिए आए। फैंस ने भी उनसे सवालों की झड़ी लगा दी। जिनका जवाब देने में ईशान खट्टर बिल्कुल नहीं हिचके।
3 of 5
dhadak
ईशान जैसे ही इंस्टाग्राम पर आए उनकी को-एक्टर रहीं जाह्नवी कपूर भी सोशल मीडिया पर आईं और उनसे सवाल पूछे। जाह्नवी ने ईशान से पूछा, 'क्या आप तरबूज खाते हैं?' जिस पर ईशान ने कहा कि 'हां और शुक्रिया जाह्नवी इतना अहम सवाल पूछने के लिए।' जाह्नवी के इस सवाल के बाद फैंस के बीच एक बार फिर से दोनों के अफेयर की सुगबुगाहट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mira rajput
जाह्नवी के बाद उनकी भाभी और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी ईशान से मजेदार सवाल पूछा। मीरा ने लिखा कि 'तुम कब अपने बाल कटवा रहे हो?' जिस पर ईशान ने लिखा कि 'अभी कोई इरादा नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
Ishaan Khattar
- फोटो : Instagram
वहीं एक फैन ने ईशान से पूछा कि 'अपनी एक्टिंग को और बेहतर बनाने के लिए कोई टिप्स दें।' जिस पर ईशान ने कहा कि 'मैं कोई एक्सपर्ट नहीं हूं लेकिन सीखने वाले की तरह बता सकता हूं कि सब कुछ देखिए, गहराई से ऑब्जर्व करिए, सवाल पूछिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।