फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किसको डेट कर रही हैं गौहर खान, जल्द कर सकती हैं शादी, परिवार से मिली मंजूरी

Sat, 19 Sep 2020 08:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Sep 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Ismail Darbar son zaid and Gauahar Khan in a Relationship
जैद, गौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@gauaharkhan

रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 7 की विनर रहीं मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। गौहर को उनका लाइफ पार्टनर मिल गया है। गौहर इन दिनों म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) के बेटे और फेमस टिक टॉकर जैद दरबार (Zaid Darbar) को डेट कर रही हैं।

Ismail Darbar son zaid and Gauahar Khan in a Relationship
जैद, गौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@gauaharkhan

दोनों के रिश्ते को परिवार की सहमति भी मिल गई है। जैद दरबार के पिता और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने कहा है कि उनके बेटे जैद गौहर खान को डेट कर रहे हैं और अगर जैद उनसे शादी करते भी हैं तो वह आशीर्वाद जरूर देंगे। इतना ही नहीं, गौहर के साथ रिलेशनशिप के बारे में बताने के लिए जैद ने अपनी मां को फोन पर बताया था। दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

Ismail Darbar son zaid and Gauahar Khan in a Relationship
जैद, गौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@gauaharkhan

जैद, गौहर से उम्र में 11 साल छोटे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन जल्द ही ऐसा कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। गौहर खान अपने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ismail Darbar son zaid and Gauahar Khan in a Relationship
Gauhar Khan and Kushal Tandon - फोटो : file photo

जैद से पहले गौहर, कुशाल टंडन के साथ रिलेशन में थीं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और ये दोनों टीवी के हॉट कपल बन गए थे। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
Ismail Darbar son zaid and Gauahar Khan in a Relationship
गौहर खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@gauaharkhan

गौहर खान ने मॉडलिंग करने के बाद यशराज फिल्म्स की रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर के साथ 2009 में अभिनय की शुरुआत की। गौहर ने एक्शन थ्रिलर गेम, बदला, नाटक, इशकजादे, रहस्य, थ्रिलर, फीवर (2016) और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया  में अभिनय किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed