फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग-तापसी के खिलाफ टैक्स चोरी के बड़े सबूत और अमिताभ ने लिखी इमोशनल पोस्ट, पांच खबरें

Fri, 05 Mar 2021 07:25 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 05 Mar 2021 07:25 AM IST
विज्ञापन
ITD found evidence of tax evasion found at Anurag-Taapsee house raid Amitabh Bachchan wrote emotional post, five news
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/taapsee, anuragkashyap10

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर छापामारी के दौरान आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं। मालूम हो कि तापसी और अनुराग कश्यप समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों और कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी और जांच चल रही है। आयकर विभाग ने गुरुवार को जारी अपने बयान में बताया कि सर्च के दौरान इन प्रोडक्शन हाउस के आय और शेयर में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के सबूत मिले हैं।  विभाग के अफसरों ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू का बयान दर्ज किया। साथ ही विभाग ने कुछ लॉकर्स पर पाबंदी लगाई है। इस बीच खबर है कि आयकर विभाग के अफसरों को शक है कि तापसी पन्नू के मोबाइल फोन से कुछ डेटा डिलीट किया गया है। उन्हें आने वाले दिनों में जांच के लिए आईटी अधिकारियों द्वारा बुलाया जा सकता है। 



आयकर छापा : 350 करोड़ रुपये की टैक्स गड़बड़ी पता चली, तापसी के घर मिलीं 5 करोड़ नकद लेनदेन की रसीदें

ITD found evidence of tax evasion found at Anurag-Taapsee house raid Amitabh Bachchan wrote emotional post, five news
अंकुश हाजरा, पिंटू डे - फोटो : Social media
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद घटना सामने आई है। अभिनेता अंकुश हाजरा के सहायक के रूप में काम करने वाले 36 वर्षीय पिंटू डे ने कथित तौर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित अपने घर में उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डे ने उत्तरी कोलकाता के नारकेलडांगा इलाके में अपने घर के बाथरूम में खुदकुशी कर ली थी। तौलिया से फांसी लगाकर उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया। पता चलने पर आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

बंगाली एक्टर के असिस्टेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्राइवेट वीडियो लीक करने की दी गई थी धमकी
ITD found evidence of tax evasion found at Anurag-Taapsee house raid Amitabh Bachchan wrote emotional post, five news
कंगना रणौत - फोटो : Social media
एक्ट्रेस कंगना रणौत हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कभी विवाद के कारण तो कभी किसी और वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। अब कंगना ने जींस और विदेशी कपड़ों पर कमेंट कर सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इसको लेकर नेटिजन्स उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। कंगना ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अपनी संस्कृति को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीन महिलाएं दिख रही हैं। ये महिलाएं भारत, जापान और सीरिया से हैं। जानकारी के अनुसार ये पेंसिल्वेनिया के महिला मेडिकल कॉलेज में छात्रा थीं और पहली लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक के तौर पर गौरव प्राप्त किए हुई थीं।

दीपिका की जींस का मजाक उड़ाने पर ट्रोल हो गईं कंगना रणौत, यूजर्स ने खोल दिया पुराना एलबम

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ITD found evidence of tax evasion found at Anurag-Taapsee house raid Amitabh Bachchan wrote emotional post, five news
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए फैन्स को बताया था कि उनकी आंख की सर्जरी होने वाली है। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर 78 साल के अमिताभ घर पहुंच गए हैं और अब उन्होंने फैन्स के नाम एक कविता लिखी है, जिसमें वे अपना हाल बयां कर रहे हैं। गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई कविता में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘हूं दृष्टिहीन, पर दिशाहीन नहीं मैं, हूं सुविधाहीन, असुविधाहीन नहीं मैं।  सहलाने वालों की, मृदु है संगत, बहलाने वाले सब, यहां सुसज्जित।  स्वस्थ रहने का प्यार मिला, हृदय प्रफुल्लित आभार खिला, कुछ क्षण के लिए हूं मैं समयबद्ध, प्रार्थनाओं के लिए हूं मैं करबद्ध।  हां हूं करबद्ध, सदा मैं करबद्ध। ’

'दृष्टिहीन हूं, दिशाहीन नहीं', आंख की सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखी इमोशनल पोस्ट
विज्ञापन
ITD found evidence of tax evasion found at Anurag-Taapsee house raid Amitabh Bachchan wrote emotional post, five news
ममता कुलकर्णी - फोटो : social media
अपने समय की विवादास्पद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन विकी गोस्वामी के साथ सह अभियुक्त हैं। ममता ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट से इस आपराधिक मामले को समाप्त किए जाने की मांग की है। कीनिया में रह रहीं ममता कुलकर्णी ने अपने वकील के माध्यम से बॉम्बे हाईकोर्ट में जो याचिका दाखिल की है, उसमें महाराष्ट्र पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हए हैं। नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत दर्ज इस मामले का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने तब मेथाफेटामाइन नामक उस दवा के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट के पर्दाफाश का दावा किया था जिसे आमतौर पर पार्टियों में अनजान लड़कियों को शराब में मिलाकर पिला दिया जाता है।


फिर उछला पांच साल पुराना ड्रग्स बरामदगी का केस, इस हीरोइन ने की मुकदमा रद्द करने की मांग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed