बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में देने वाले जे.पी. दत्ता तीन अक्टूबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाएंगे। जेपी दत्ता बॉलीवुड में खासकर देशभक्ति फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक जेपी दत्ता ने कुछ ही फिल्मों का डायरेक्शन किया है। देशभक्ति और जंग पर आधारित फिल्में बनाने के कारण ही जे. पी. दत्ता को सबसे अलग एक बेहतरीन सफल निर्माता-निर्देशक माना जाता है। उनका पूरा नाम ज्योति प्रकाश दत्ता है।
जे.पी. दत्ता की फिल्मों को देख लगते थे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, बॉर्डर ने तो रचा इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कड़ी में सबसे पहले नाम आता है बार्डर फिल्म का। सनी देओल, सुनील शेट्टी अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी इस मल्टीस्टारर फिल्म का डायरेक्शन जे पी दत्ता ने ही किया था। फिल्म में भारतीय सेना की वीरता दिखाई गई है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध पर बनी थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी। इतना ही नहीं इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। संदेशे आते हैं तो आज भी रुलाने के लिए काफी है। शायद यही कारण है कि इस फिल्म को राष्ट्रीय एकीकरण के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का नरगिस दत्त अवॉर्ड भी दिया गया था। तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकी बॉर्डर साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म को भारत की सबसे बड़ी वार मूवी भी कहा जाता है।
संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, संजय कपूर अभिषेक बच्चन, अक्षय खन्ना जैसे मल्टीस्टारर इस फिल्म को भी एंटी-पाकिस्तान करार देकर पड़ोसी मुल्क ने बैन कर दिया था। इस फिल्म को भी जे पी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भी कारगिल युद्ध के हालात को बताने की कोशिश की थी।
जे.पी. दत्ता की साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और करीना कपूर खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। 'रिफ्यूजी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। करीना और अभिषेक ने अपना रील लव सिल्वर स्क्रीन पर बखूबी दिखाया था।
फिल्म 'क्षत्रिय' 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी जेपी द्ता ने डायरेक्ट किया था। ये बॉलीवुड की एकलौती ऐसी फिल्म है जिसमें विनोद खन्ना और सनी देओल स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। जेपी दत्ता इस फिल्म में विनोद खन्ना की जगह अमिताभ बच्चन को लेना चाहते थे। इसके अलावा वो फिल्म में रेखा को भी लेना चाहते थे लेकिन रेखा ने किन्हीं कारणों के उस वक्त फिल्म रिजेक्ट कर दी थी। IMDB पर दी गई जानकारी के मुताबिक संजय दत्त के अरेस्ट के कारण रिलीज के दो हफ्ते बाद ही फिल्म की स्क्रीनिंग बंद करवा दी गई थी और फिल्म बैन हो गई थी।