ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जनवरी महीने से अब तक छह फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अगले महीने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' और साल के अंत में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हो रही है। फिल्म 'द आर्चीज' से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' और जोया अख्तर की 'द आर्चीज’ देखने से पहले आइए जानते हैं कि नेटफ्लिक्स पर अब रिलीज हिंदी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा...
Netflix Movies: क्या ‘खुफिया’ बचाएगी नेटफ्लिक्स इंडिया की लाज, इस साल रिलीज फिल्मों का पढ़िए पूरा रिपोर्टकार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन मजनू (20 जनवरी 2023)
जासूसी दुनिया पर मोहित चल रहे बॉलीवुड में एक और रॉ एजेंट पर बनी अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मिशन मजनू’ नेटफ्लिक्स पर इस साल के पहले महीने में रिलीज हुई थी। कहानी उस दौर की है जब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं और उन्होंने भारत को अपना दुश्मन मानने वाले पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रॉ एजेंट की भूमिका निभाई और फिल्म 'गुड बाय' के बाद रश्मिका मंदाना की यह दूसरी हिंदी फिल्म रही। रश्मिका का जादू हिंदी सिनेमा में चलना अभी की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार भी इस फिल्म में इतना कमजोर दिखा कि फिर पूरे साल उनकी कोई दूसरी फिल्म ही रिलीज नहीं हुई।
Mission Majnu Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा पर भारी पड़ा ओटीटी स्टार का ठप्पा, रॉ एजेंट के किरदार में रहे विफल
कटहल (18 मई 2023)
'मिशन मजनू' के बाद नेटफ्लिक्स पर सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'कटहल' रिलीज हुई। फिल्म की कहानी आजम खां की भैंस चोरी का प्रकरण से मिलती जुलती है। यशोवर्धन मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का में सान्या मल्होत्रा के अलावा अनंत वी जोशी, गुरपाल सिंह, विजय राज, राजपाल यादव, बृजेंद्र काला की मुख्य भूमिकाएं है। फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसकी हीरोइन सान्या मल्होत्रा ही रहीं। अभी रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ में उनको जैसा किरदार मिला है, उसको देखते हुए आने वाले दिनों में उनकी लीड रोल वाली फिल्मों का इंतजार लंबा हो सकता है।
Kathal Review: राधिका से गिरा नेटफ्लिक्स अब सान्या में अटका, एकता के चक्कर में रुचिका कपूर की बोहनी खराब
चोर निकल कर भागा (24 मार्च 2023)
अभिनेता विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल और यामी गौतम की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'चोर निकल कर भागा' की कहानी हवाई जहाज में एक चोरी आधरित है। फिल्म की कहानी अमर कौशिक ने खुद ही सिराज अहमद और तृषांत श्रीवास्तव के साथ मिलकर लिखी है लेकिन कहानी में चुस्ती और ताजगी नजर नहीं आई। फिल्म के निर्देशन की कमान अजय सिंह के हाथ में रही। अभिनेता के तौर सनी कौशल भी अपना कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। नेटफ्लिक्स की यह फिल्म भी सामान्य फिल्म रही। नेटफ्लिक्स इस फिल्म को अपने प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग फिल्म तो बताता है लेकिन वह कभी ये नहीं बताता है हिंदी सिनेमा देखने वाले उसके कुल ग्राहक कितने हैं और हिंदी फिल्मों के सालाना व्यूज कितने हैं।
Chor Nikal Ke Bhaga Review: अमर कौशिक की ब्रांडिंग पर एक और बट्टा, यामी गौतम की औसत सी ओटीटी फिल्म
लस्ट स्टोरीज 2 (29 जून 2023)
फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' प्यार, सेक्स, हिंसा और रिश्तों के विषय पर बनी चार लघु कहानियों की एक श्रृंखला है लेकिन इन कहानियों के बीच आपस में कोई तालमेल नहीं है। इन चार लघु कहानियों का निर्देशन आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, सुजॉय घोष और अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया। इन फिल्मों में काजोल, मृणाल ठाकुर और तमन्ना भाटिया जैसी अभिनेत्रियों को देख दर्शक भी इस तरफ लपके लेकिन साथ में नीना गुप्ता, अमृता सुभाष, कुमुद मिश्रा, अंगद बेदी, विजय वर्मा और तिलोत्तमा की मौजूदगी के बावजूद दर्शकों को वह रस नहीं मिला, जिसकी उन्हें इन नामचीन निर्देशकों की फिल्मों में तलाश थी।
Lust Stories 2 Review: अंतर्वासना सी कहानियां मस्तराम से किरदार और लंबी होती सी ग्रेड लिस्ट हिंदी सिनेकारों की