शाहरुख खान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एक्शन पैक्ड फिल्म 'जवान' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं फिर भी दर्शक 'जवान' को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसकी सफलता के बीच ही फैंस ने अभिनेता से उनकी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर सवाल-जवाब करने शुरू कर दिए हैं। शाहरुख खान भी लोगों के बीच राजकुमार हिरानी के निर्देशन में रही फिल्म के लिए उत्सुकता देखकर काफी हैरान हैं। उन्हीं फैंस के लिए हमारे पास एक ऐसी खबर है, जिसे सुनकर सभी के चेहरों पर मुस्कान आ जाएगी। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान 'डंकी' से पहले विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' में भी काम करते नजर आएंगे। लेकिन क्या यह सच है? चलिए जानते हैं सच...
Khufiya SRK: ‘खुफिया’ में शाहरुख के रोल को लेकर ‘अमर उजाला’ की पड़ताल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विशाल भारद्वाज ने हाल ही में हिंट दिया है कि सुपरस्टार शाहरुख खान एक कैमियो करते नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म निर्माता ने उस बातचीत के बारे में भी प्रशंसकों को जानकारी दी, जो उन्होंने शाहरुख खान के साथ एक मुलाकात के दौरान की थी। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान, विशाल भारद्वाज ने कहा कि वह लंबे समय से शाहरुख के साथ काम करने की उम्मीद कर रहे थे, और एक बार, वे एक साथ फिल्म करने के बहुत करीब भी आ गए थे, हालांकि, आखिरी मिनट में उन्होंने यह आइडिया छोड़ दिया था।
विशाल भारद्वाज ने यह भी कहा कि 'जवान' की रिलीज के बाद उन्होंने शाहरुख खान को फोन किया था और दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 'खुफिया' में किंग खान के कैमियो के बारे में भी एक बड़ा हिंट दिया। उन्होंने कहा, 'जब भी हम मिलते हैं, हमेशा यही रहता है कि कब होना है। अब वह वक्त आ रहा है। इनडायरेक्टली कैमियो तो हो ही गया है तो फिल्म भी इस बार होनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ उन्होंने ही नहीं, बल्कि शाहरुख ने भी उनसे कहा था कि उन्हें लगता है कि वे जल्द ही एक फिल्म के लिए एक साथ काम करेंगे। ऐसे में फैंस और कुछ मीडिया संस्थान कयास लगा रहे हैं कि शाहरुख खान फिल्म 'खुफिया' में कैमियो करते नजर आएंगे। लेकिन आपको जानकर हौरानी होगी कि शाहरुख खान 'खुफिया' में कहीं नहीं हैं।
'अमर उजाला' ने इस बारे में उन लोगों से बात की जिन्होंने फिल्म 'खुफिया' पोस्ट प्रोडक्शन में ही देख ली है। सूत्र दावा करते हैं कि फिल्म में शाहरुख खान का कहीं कोई कैमियो नहीं है। हां, फिल्म के अंत में शाहरुख खान के साथ लंबे समय तक अफेयर में रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम जरूर स्पेशल थैंक्स में दिया गया है। ये इसलिए क्योंकि फिल्म की कनाडा में शूटिंग के दौरान प्रियंका ने विशाल भारद्वाज की काफी मदद की थी। प्रियंका की चर्चित फिल्मों में से एक फिल्म 'सात खून माफ' का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने ही किया था।