{"_id":"5e350f108ebc3e4b31740f15","slug":"jackie-shroff-birthday-unknown-facts-and-life-stories-of-bollywood-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप जानते हैं जैकी श्रॉफ का असली नाम, भाई की मौत के बाद बन गए थे 'जग्गू दादा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या आप जानते हैं जैकी श्रॉफ का असली नाम, भाई की मौत के बाद बन गए थे 'जग्गू दादा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार जैकी श्रॉफ एक फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी, 1957 को महाराष्ट्र में हुआ था। 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके जैकी श्रॉफ का बचपन काफी मुश्किलों में बीता था। ऐसे में आज जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं जैकी श्रॉफ की जिंदगी के अनसुने किस्से।
2 of 5
जैकी श्रॉफ
63 वर्षीय जैकी श्रॉफ आज भी फिल्मों में एक्टिव है। वो एक के बाद एक दमदार किरदारों से सभी के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैकी श्रॉफ का असली नाम क्या है। दरअसल जैकी श्रॉफ का असली नाम जय किशन काकूभाई श्रॉफ है।
3 of 5
जैकी श्रॉफ
जय किशन काकूभाई श्रॉफ का जैकी श्रॉफ बनने की शुरुआत स्कूल के दिनों में ही हो गई थी। दरअसल स्कूल के दिनों में लंबे नाम की वजह से अभिनेता के सभी दोस्त उन्हें जैकी कहकर बुलाते थे। तभी से जय किशन काकूभाई श्रॉफ बन गए जैकी श्रॉफ। इसके साथ ही जब फिल्म हीरो से सुभाष घई ने उन्हें मौका दिया तो जैकी श्रॉफ नाम से ही उनका करियर शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैकी श्राॅफ
- फोटो : अमर उजाला
टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकी श्रॉफ ने बताया था कि जब वो दस साल के थे तो उनके भाई की मौत हो गई थी। जैकी श्रॉफ ने कहा था, 'हम मालाबार हिल स्थित तीन कमरे के एक चॉल में रहने लगे। हमारी चॉल का असली जग्गू दादा मेरा भाई था। बस्ती के लोगों को कभी भी जरूरत पड़ती थी, वह मदद के लिए जरूर आता था। मेरे भाई ने एक दिन समुद्र में एक आदमी को डूबते हुए देखा। उसे बचाने के लिए उसने तुरंत छलांग लगा दी थी। हालांकि, उसे तैरना नहीं आता था। इस कारण वह भी डूबने लगा था।'
विज्ञापन
5 of 5
Jackie Shroff
रिपोर्ट के मुताबिक जैकी ने बताया था, 'मैंने जब उसे डूबते हुए देखा तो एक केबल लाइन उसकी तरफ फेंकी। उसने वह केबल पकड़ ली, लेकिन कुछ ही वक्त बाद वह केबल उसके हाथ से फिसल गई थी। मैंने खड़े होकर उसे डूबते हुए देखा। इसके बाद मैंने कसम ली कि बस्ती वालों की मदद करुंगा। इस कारण मैं जग्गू दादा बन गया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।