फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बी-ग्रेड फिल्म के चक्कर में दिवालिया हो गए थे जैकी श्रॉफ, घर तक रखना पड़ा था गिरवी

Wed, 26 Apr 2017 03:40 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Wed, 26 Apr 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff had to put his house on stake for 'Boom' starring Katrina Kaif and Amitabh Bachchan
जैकी श्रॉफ
एक समय पर जैकी श्रॉफ का स्टारडम ऐसा था कि उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करने के लिए निर्माता-निर्देशक पब्लिक टॉयलेट के बाहर तक खड़े रहते थे। हर कोई इसी होड़ में रहता कि जैकी सबसे पहले उनकी ही फिल्म में काम करें।


लेकिन उसी जैकी श्रॉफ की लाइफ में एक वक्त ऐसा आया जब एक फिल्म के चक्कर में उन्हें अपना घर तक गिरवी रखना पड़ा और कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

ये भी पढें - एक्सीडेंट के बाद महीनेभर कोमा में रही ये हीरोइन, ठीक होने के लिए इस फिल्म में दिए बोल्ड सीन
 
Jackie Shroff had to put his house on stake for 'Boom' starring Katrina Kaif and Amitabh Bachchan
'बूम' के एक सीन में कैटरीना कैफ
ये फिल्म थी 'बूम'। जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था और इसके जरिए उन्होंने कैटरीना कैफ को बॉलीवुड में लॉन्च किया। कैटरीना के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर, पद्मा लक्ष्मी जैसे स्टार्स थे।

जैकी को लगा कि ये फिल्म चल जाएगी, लेकिन फिल्म में कैटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर के अलावा बाकी कलाकारों ने भी इस कदर बोल्ड और इंटीमेट सीन दिए कि फिल्म को बी-ग्रेड का दर्जा मिल गया।


ये भी पढें - 24 साल की उम्र में ही करोड़ों की मालकिन हैं आलिया, इतनी है दौलत
 
Jackie Shroff had to put his house on stake for 'Boom' starring Katrina Kaif and Amitabh Bachchan
जैकी श्रॉफ
जैकी फिल्म को मिले इस दर्जे से पहले ही परेशान थे कि इसी बीच ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी हाथ पीछे खींच लिए। फिल्म रिलीज से पहले ही लीक हो गई जिसकी वजह से कोई भी जैकी श्रॉफ को पैसे देने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff had to put his house on stake for 'Boom' starring Katrina Kaif and Amitabh Bachchan
जैकी श्रॉफ
इसके बाद तो जैकी के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या करें। जब कहीं से कोई राह नजर नहीं आईं तो मजबूरन जैकी श्रॉफ को अपना घर गिरवी रखना पड़ा। उन्होंने सोचा कि फिल्म से जो मुनाफा होगा उससे वो अपना घर छुड़वा लेंगे। लेकिन हुआ उल्टा।


ये भी पढें - सागरिका से पहले इस हीरोइन के साथ प्यार की कसमें खा चुके हैं जहीर खान, होते होते रह गई थी शादी
 
विज्ञापन
Jackie Shroff had to put his house on stake for 'Boom' starring Katrina Kaif and Amitabh Bachchan
'बूम' में कैटरीना कैफ
फिल्म रिलीज हुई और बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसके बाद तो जैसे जैकी श्रॉफ के बुरे दिन ही शुरू हो गए। एक तरफ उनका घर पहले से ही गिरवी रखा हुआ था तो वहीं दूसरी ओर कैटरीना कैफ से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए। 

वहीं जिन लोगों ने फिल्म में पैसे लगाए थे उनके पैसे वापस करने के लिए जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी को अपनी बहुमूल्य चीजें तक बेचनी पड़ीं। जैकी श्रॉफ की हालत दिवालिया हो चुकी थी क्योंकि फिल्म में उतनी कमाई भी नहीं की थी जितनी रकम उन्हें चुकानी पड़ी।


ये भी पढें - 'चक दे गर्ल' की छोटी-सी लव स्टोरी, जानें क्या ?
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed