{"_id":"5b5d429f4f1c1b4e748b79d5","slug":"jackie-shroff-will-seen-in-salman-khan-starrer-film-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' में सलमान के 'जीजा' अब बनेंगे पिता, इस बड़े एक्टर की फिल्म में हुई एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' में सलमान के 'जीजा' अब बनेंगे पिता, इस बड़े एक्टर की फिल्म में हुई एंट्री
Sun, 29 Jul 2018 10:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा जगत में इन दिनों सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। इस फिल्म में सलमान के अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था। लेकिन प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही सलमान की इस चर्चित फिल्म से किनारा कर लिया। इसके बाद से एक बार फिर से 'भारत' के लिए नई लीड एक्ट्रेस की तलाश शुरू हो गई है। इस बीच इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
2 of 4
जी हां मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास जफर इन दिनों फिल्म की स्टारकास्ट जोड़ने में लगे हुए हैं। भले ही प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया हो, लेकिन 'भारत' में कई ऐसे कलाकार दिखने वाले हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 'भारत' में ऐसी की शानदार एक्टर जैकी श्रॉफ की एंट्री हुई है।
3 of 4
जी हां फिल्म 'भारत' में सलमान के साथ एक्टर जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म में जैकी सलमान के पिता का रोल करेंगे। खास बात यह है कि सलमान और जैकी श्रॉफ करीब 7 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले यह दोनों दिग्गज एक्टर फिल्म 'वीर' में साथ दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान और जैकी श्रॉफ की जोड़ी पहली बार साल 1998 में फिल्म 'बंधन' में नजर आई थी। इस फिल्म में जैकी ने सलमान के जीजा का रोल किया था। वहीं बात करें जैकी के पिता के रोल की तो ऐसा दूसरी बार होगा जब वह किसी फिल्म में बड़े स्टार के पिता का रोल करेंगे। इससे पहले उन्होंने अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'ब्रदर्स' में पिता का रोल किया था। वहीं सलमान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।