बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक और बिंदास बयानों के लिए जानी जाती हैं। बीते शनिवार कंगना पीएम मोदी के बचपन पर बनी शॉर्ट फिल्म 'चलो जीते हैं' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीएम की जमकर तारीफ की और उन्हें 2019 के चुनाव के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया।
कंगना रनौत ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, राजनीति में आने के सवाल पर दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Narendra Modi is the most deserving candidate &rightful leader of a democracy. He is not in this position because of his parents, he has worked hard to be here. Yes, he should come to power next year as 5 years are not enough to pull a country out of pit: Kangana Ranaut in Mumbai pic.twitter.com/fTG0lT4Zg9
— ANI (@ANI) July 28, 2018
वहीं राजनीति में आने के सवाल पर कंगना रनौत ने जी न्यूज से बात करते हुए कहा कि अभी राजनीति में आने के लिए वह काफी छोटी हैं। हालांकि कंगना ने यह जरूर कहा कि आने वाले समय में जब भी उन्हें मौका मिलेगा वह देश सेवा करने से नहीं चूकेंगी।
गौरतलब है कि शनिवार को मुंबई में 'चलो जीते हैं' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी। यह फिल्म 29 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। मंगेश हदावले के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पीएम मोदी के बचपन के संघर्ष को दिखाया गया है।
मुंबई में आयोजित इस प्रीमियर में कंगना के अलावा अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर, अमीषा पटेल, संजय खान, मधुर भंडारकर, गुलशन ग्रोवर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भी पहुंचे। 32 मिनट की इस फिल्म का निर्माण महावीर जैन और भूषण कुमार ने किया है।