बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों लॉकडाउन की वजह से अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर फंसे हुए हैं। अभिनेता के साथ उनके परिवार के कई और सदस्य और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी हैं। हाल ही सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने छुपकर उनकी फोटो खींचते हुए जैकलीन को पकड़ लिया।
सलमान की चोरी से फोटो खींचते पकड़ी गईं जैकलीन, जिम में पसीना बहा रहे थे भाईजान
सलमान अपने फॉर्म हाउस से अक्सर लोगों को जागरुक करते हुए वीडियो और संदेश शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही सलमान इन दिनों जमकर जिम में पसीना भी बहा रहे हैं। अब उन्होंने वर्कआउट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में जहां सलमान पसीने से लथपथ वर्कआउट करते दिख रहे हैं तो वहीं जैकलीन फर्नांडिस उनकी चुपचाप तस्वीर खींचते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है, जैकी चोरी चोरी चुपके चुपके तस्वीर खींचते हुए पकड़ी गईं। इसके बाद उन्होंने एक तस्वीर खीचीं जिसे वो अपने अकाउंट पर पोस्ट करेंगी।'
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
सलमान खान मुंबई में 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जो कि लॉकडाउन की वजह से कैंसिल हो गई थी। इसके बाद सलमान तुरंत अपने फॉर्म हाउस चले गए थे और वहीं पर खुद को क्वारंटीन कर लिया। जानकारी के मुताबिक सलमान की यह पसंदीदा जगह है। जब भी वह फ्री होते हैं तो यहीं पर जाकर समय बिताते हैं।
बीते दिनों जैकलीन का गाना गेंदा फूल रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला। हालांकि बादशाह के इस गाने पर लिरिक्स चुराने का आरोप भी लगा। लेकिन बाद में उन्होंने इसके लेखक को पांच लाख रुपये की मदद दी।
पठान के घर में 'ब्राह्मण' बनकर पैदा हुए थे इरफान, इस वजह से पिता उड़ाते थे मजाक
कमेंट
कमेंट X