फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से आसिम रियाज के साथ म्यूजिक वीडियो में आने को तैयार हुईं जैकलीन, खुद किया खुलासा

Fri, 28 Feb 2020 01:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 28 Feb 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez reaction on doing music video with Asim Riaz
Jacqueline Fernandez and Asim Riaz - फोटो : twitter

जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) इन दिनों अपनी एक तस्वीर की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसकी वजह उनके साथ 'बिग बॉस 13' के प्रतियोगी आसिम रियाज (Asim Riaz) का दिखना है। ये तस्वीरें इन दोनों के डांस रिहर्सल की हैं जिसमें ये दोनों सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होते ही जैकलीन ने बयान दिया। 

Jacqueline Fernandez reaction on doing music video with Asim Riaz
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

जैकलीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'मैं आसिम के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं। ये म्यूजिक वीडियो सभी के लिए विजुअल ट्रीट होगी। बस चाहती हूं कि जल्दी से जल्दी लोगों के सामने ये वीडियो आए। मैंने खुद इसमें काम करना पसंद किया क्योंकि मेरे लिए ये पैशनेट प्रोजेक्ट था।' जैकलीन ने आसिम के साथ म्यूजिक वीडियो में आने का खुलासा एक बूमरैंग वीडियो से किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

Jacqueline Fernandez reaction on doing music video with Asim Riaz
Asim Riaz and Jacqueline Fernandez - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

सामने आई जानकारी के अनुसार, 'यह एक फोक सॉन्ग (लोक गीत) होगा जिसे नेहा कक्कड़ गाएंगी वहीं राधिका रॉय और विनय सप्रू इसे डायरेक्ट करेंगे। यह एक पारंपरिक लोक गीत है जिसे संगीतकार तनिष्क बागची ने आधुनिक रूप दिया है। इस गाने की शूटिंग मुंबई में होगी। वहीं भूषण कुमार इसे प्रोड्यूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez reaction on doing music video with Asim Riaz
Jacqueline Fernandez - फोटो : file photo

उल्लेखनीय है कि पिछली दफा जैकलीन साल 2016 में म्यूजिक वीडियो 'जीएफ बीएफ' में नजर आई थी। अब करीब चार साल बाद फिर एक बार म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। यह गाना 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez reaction on doing music video with Asim Riaz
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : file photo

गाने से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए जैकलीन ने कहा था, 'यह एक पेपी ट्रैक में बदल गया है जिसके माध्यम से हम एक आकर्षक कहानी सुनाएंगे। कोरियोग्राफर शबीना खान ने मुझे कुछ देसी स्टेप्स और पारंपरिक मूव्स दिए हैं इसके साथ ही यह आधुनिक भी होगा।' जैकलीन के अनुसार यह गीत उनके कम्फर्ट जोन से थोड़ा बाहर है जिसके लिए वह भरपूर मेहनत कर रही हैं। 

TRP में बिग बॉस 13 के फिनाले एपिसोड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कपिल शर्मा का शो टॉप 10 से बाहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed