{"_id":"5d32ac2b8ebc3e6d22782e93","slug":"jacqueline-fernandez-will-spin-an-action-franchise-with-madhu-mantena-under-her-new-production-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्शन सीरीज में नजर आएंगी जैकलीन, लॉस एंजेलिस में ली हथियार चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्शन सीरीज में नजर आएंगी जैकलीन, लॉस एंजेलिस में ली हथियार चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडीज़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक कई बार फिल्मी जगत की अदाकाराएं एक्शन फिल्म में काम करने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा से लेकर कटरीना कैफ तक ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो एक एक्शन फिल्म में बतौर लीड हीरोइन दिखना चाहती हैं। पर इन्हीं में से एक ने अपने इस ख्वाब को पूरा करने के लिए तैयारी शुरू भी कर दी है।
2 of 5
Jacqueline Fernandez, Mouni Roy
- फोटो : amar ujala
दरअसल जिस एक्ट्रेस ने अपनी इस इच्छा को पूरा करने का काम किया है उनका नाम है जैकलीन फर्नांडीज़। जी हां अब जल्द ही जैकलीन आपको एक एक्शन हीरोइन के अवतार में नज़र आ सकती हैं। इसके लिए जैकलीन ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस की भी शुरुआत की है। इस शुरुआत के साथ उनका साथ देने आए हैं जाने माने फिल्म निर्माता मधु मंटेना।
3 of 5
जैकलीन
- फोटो : file
बता दें कि जैकलीन एक एक्शन फ्रेंचाइजी पर भी विचार कर रही हैं, यानी वह एक एक्शन सीरीज़ बनाना चाहती हैं। सूत्रों की मानें तो अभी इस एक्शन सीरीज़ की पहली फिल्म की कहानी लिखी जा रही है। इसके पूरे होती ही फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाने की संभावना भी है। सूत्र आगे बताते हैं कि जैकलीन इसके लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jacqueline fernandez
दरअसल काफी समय लॉस एंजेलिस में बिताकर आईं जैकलीन वहां से खास तौर पर हथियारों की ट्रेनिंग लेकर आई हैं। एक खास दिए इंटरव्यू में जैकलीन ने बताया है कि अब वह बंदूके और चाकू चलाना सीख गई हैं। इसी खास ट्रेनिंग का फायदा वह इस फिल्म में उठाना चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
jacqueline
इसके अलावा जैकलीन नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म में मिसेज सीरियल किलर के लिए भी तैयारियां कर रही हैं। वहीं बात करें मधु मंटेना की तो हाल ही में उन्होंने फिल्म सुपर 30 के निर्माण में हाथ बटाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।