फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: महेंद्र सिंह धोनी को अपनी फिल्म दिखाना चाहती हैं जान्हवी, क्रिकेटर को लेकर कही यह बात

Wed, 15 May 2024 06:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 15 May 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
Jahnvi kapoor wish to show Mr and Mrs mahi to Ms Dhoni at Song Dekh tenu launch event
जान्हवी कपूर, राजकुमार राव - फोटो : पीटीआई

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में फिल्म की ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच बुधवार (15 मई) को फिल्म का पहला गाना 'देखा तेनु' भी रिलीज कर दिया गया है। 


Rajkummar Rao: मन्नत के बाहर दिन भर खड़े रहते थे राजकुमार, ऐसे हुई थी शाहरुख से पहली मुलाकात

Jahnvi kapoor wish to show Mr and Mrs mahi to Ms Dhoni at Song Dekh tenu launch event
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

गाने की लॉन्चिंग के मौके पर जान्हवी इस फिल्म को लेकर बातें करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म को महेंद्र सिंह धोनी को दिखाने की इच्छा जताई। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे मौजूदा समय काफी व्यस्त चल रहे हैं।  

Jahnvi kapoor wish to show Mr and Mrs mahi to Ms Dhoni at Song Dekh tenu launch event
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें धोनी को फिल्म दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं, निर्देशक शरण शर्मा ने कहा कि फिल्म बनाने का एक सबसे बड़ा कारण वे ही हैं। बातचीत के दौरान जान्हवी ने यह भी खुलासा किया कि वे हाल ही में एक कार्यक्रम में एमएस धोनी से मिलीं थी जान्हवी ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उस इवेंट में जो भी उनसे तस्वीर के लिए पूछ रहा था, वे सिर्फ उसके साथ सेल्फी नहीं ले रहे थे बल्कि सम्मान के साथ बातचीत भी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jahnvi kapoor wish to show Mr and Mrs mahi to Ms Dhoni at Song Dekh tenu launch event
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर एंड मिसेज माही को लोगों के साथ सेलेब्स का भी प्यार मिल रहा है। कई सितारों ने ट्रेलर की जमकर प्रशंसा की है। वहीं, हाल ही में जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारे से नोट के साथ शेयर किया था। 

विज्ञापन
Jahnvi kapoor wish to show Mr and Mrs mahi to Ms Dhoni at Song Dekh tenu launch event
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

शिखर ने लिखा था, "वाह! क्या क्रिकेट खेलती हो मिसेज माही।" इस पर जान्हवी ने जवाब देते हुए लिखा था "मिस यू, शिखू।" ट्रेलर में राजकुमार राव को एक पूर्व महत्वाकांक्षी क्रिकेटर महेंद्र की भूमिका में दिखाया गया है। वहीं, जान्हवी फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। यह फिल्म 31 मई को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Sara Ali Khan: आज भी अमृता को अपनी बहू मानती हैं शर्मिला टैगोर! सारा ने बताया सच, बोलीं- मां अकेली नहीं हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed