{"_id":"664462c2e5f8eadfaf08372d","slug":"rakhi-sawant-brother-rakesh-opens-up-on-her-heart-problem-says-everyone-has-using-her-for-publicity-and-money-2024-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: 'सबको हंसाने वाली आज बिस्तर पर है', राखी के भाई का छलका दर्द, फिर निशाने पर आए आदिल दुर्रानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant: 'सबको हंसाने वाली आज बिस्तर पर है', राखी के भाई का छलका दर्द, फिर निशाने पर आए आदिल दुर्रानी
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन यानी कि राखी सावंत को कल शाम को 'गंभीर हृदय समस्या' के कारण मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया। अब, उनके भाई राकेश सावंत ने अपनी बहन की हृदय समस्या पर अपडेट साझा किया और खुलासा किया कि वे सभी परेशान हैं। इसके साथ ही उन्होंने राखी के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी पर भी निशाना साधा है और अपनी भड़ास निकाला है।
2 of 5
राखी सावंत, राकेश सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में राकेश ने कहा कि उनकी मां की मौत के बाद हर कोई राखी का इस्तेमाल पब्लिसिटी और पैसे के लिए कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोग उन पर अत्याचार कर रहे हैं। राखी बिल्कुल अकेली पड़ गई हैं। इसके बावजूद वह लोगों को हंसाती रहती हैं और ऐसे ही वह अपना भी समय गुजारती हैं, लेकिन सब ने उसे नौटंकी समझ रखा है।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राकेश ने आगे आदिल पर निशाना साधते हुए कहा, "आदिल खान दुर्रानी, जिसके पास एक रुपया नहीं था, वो अभी राखी का पैसा खा के बैठा है। उसने राखी के सारे करीबियों से दोस्ती कर के उन्हें राखी के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है। वो भागी-भागी फिर रही है। सब उसके पीछे पड़े हुए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत, राकेश सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा बहन के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए राकेश ने कहा, "मां के जाने का इतना सारा टेंशन होने के कारण वो मीडिया के सामने आई। पुलिस ने अभी तक चार्जशीट नहीं दी है, इसलिए कि वो बेल ना ले सके। आदिल पुलिस और मीडिया वालों को पैसे खिला रहे हैं कुछ करवा रहा है। ऊपर वाला देख रहा है, राखी के प्रशंसक उसके साथ हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ तो राखी के फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग हैं। उनका कहना है कि वो जैसी भी हैं, लेकिन उन्हें हॉस्पिटल में नहीं होना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स इसे नौटंकी बता रहे हैं और इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।