फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: रिलीज से एक दिन पहले 'द कश्मीर फाइल्स' पर चली जम्मू-कश्मीर कोर्ट की कैंची, इन सीन्स पर लगाया बैन

Fri, 11 Mar 2022 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 11 Mar 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir court restrains from showing scenes of Squadron leader Ravi Khanna in film The Kashmir Files
कश्मीर फाइल्स पर चली कोर्ट की कैंची - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को रिलीज से पहले कई तरह के विवादों का सामना करना पड़ा। हालांकि तमाम अड़चनों के बावजूद 'द कश्मीर फाइल्स' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन अब खबरें आ रहीं हैं कि जम्मू-कश्मीर के एक कोर्ट ने गुरुवार को यानी फिल्म के रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले मेकर्स को फिल्म में दिवंगत आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर 'रवि खन्ना' पर आधारित दृश्यों को संशोधित करने के आदेश दिए हैं।  

Jammu Kashmir court restrains from showing scenes of Squadron leader Ravi Khanna in film The Kashmir Files
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या था पूरा मामला?
दरअसल, भारतीय वायु सेना के शहीद 'रवि खन्ना' की पत्नी निर्मला ने कोर्ट में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी ने आदालत से अपील की है कि फिल्म में उनके पति को दर्शाने वाले दश्यों को हटाया जाए। उन्होंने दावा किया कि फिल्म में दिखाए गए तथ्य उनके पति के साथ हुई घटनाओं के विपरीत हैं। 

Jammu Kashmir court restrains from showing scenes of Squadron leader Ravi Khanna in film The Kashmir Files
रवि खन्ना की फोटो के साथ उनकी पत्नी - फोटो : social media

कौन थे रवि खन्ना?
गौरतलब है स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना 25 जनवरी, 1990 को श्रीनगर में कथित रूप से शहीद हुए चार वायुसेना कर्मियों में से एक थे। इनपर हमला जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक और उसके साथियों ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir court restrains from showing scenes of Squadron leader Ravi Khanna in film The Kashmir Files
The Kashmir Files - फोटो : twitter

कोर्ट ने मेकर्स को दिया आदेश 
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज दीपक सेठी ने मेकर्स को दिए आदेश में कहा है कि "रवि खन्ना की पत्नी द्वारा बताए गए तथ्यों को देखते हुए, फिल्म में से शहीद स्क्वाड्रन लीडर रवि कन्ना से संबंधित कार्यों को दर्शाने वाले सीन्स दिखाने पर रोक लगा दी गई है।" जज आगे कहते हैं कि इस आदेश को विवेक अग्निहोत्री द्वारा चैलेंज किया जा सकता है या वह फिल्म में बदलाव करके शिकायत कर्ता को संतुष्ट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir court restrains from showing scenes of Squadron leader Ravi Khanna in film The Kashmir Files
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरी पंडितों पर आधारित है फिल्म
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को दिखाया गया है। यह वह सच्चाई है, जिसे अभी तक छिपाया जाता रहा है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed