{"_id":"5da213948ebc3e014b5fb091","slug":"jane-fonda-arrest-to-sunny-deol-meet-pm-narendra-modi-these-are-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेन फोंडा की गिरफ्तारी से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सनी देओल, पढ़ें पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेन फोंडा की गिरफ्तारी से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सनी देओल, पढ़ें पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jane Fonda, Sunny Deol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जेन फोंडा गिरफ्तार
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जेन फोंडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें वाशिंगटन में प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ 16 और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जेन फोंडा जलवायु परिवर्तन के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल थीं। उनके गिरफ्तार होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' के पोस्टर की सलमान खान ने की तारीफ
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' का शुक्रवार को ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनेत्री आथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। 'मोतीचूर चकनाचूर' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी दुल्हे-दुल्हन के लिबास में कुर्सी पर बैठे सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म के ट्रेलर की सलमान खान ने ट्विटर पर तारीफ की है।
'पति-पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगे सनी सिंह
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'पति-पत्नी और वो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। अब इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा एक ओर अभिनेता की एंट्री हो गई है। जी हां, फिल्म 'पति-पत्नी और वो' कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेता सनी सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगे। सनी सिंह के फिल्म में होने का खुलासा खुद कार्तिक आर्यन ट्वीट करके किया। उन्होंने सनी और अपनी तस्वीर साझा करते हुए खुलासा किया। पता हो कि कार्तिक आर्यन और सनी सिंह फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में भी साथ नजर आ चुके हैं।
जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर याद किया मां श्रीदेवी
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने श्रीदेवी को याद किया। उन्होंने पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी की तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। इस तस्वीर में श्रीदेवी पति बोनी कपूर के गालों पर किस करती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sunny Deol
- फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सनी देओल
अभिनेता से नेता बने और गुरदारपुर से सांसद सनी देओल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सनी देओल ने इस लोक सभा चुनाव से अपने राजनीतिक सफर शुरू किया है। उन्होंने भाजपा की गुरदासपुर सीट ने चुनाव लड़ा था।
Delhi: BJP MP from Gurdaspur, Sunny Deol called on Prime Minister Narendra Modi, today. pic.twitter.com/ZvYTk7MZdN
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।