फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhit Mein Jaari: सिर्फ सौ रुपये में थिएटर में देखिए फिल्म ‘जनहित में जारी’, कार्तिक की राह चलीं नुसरत भरुचा

Mon, 06 Jun 2022 01:51 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 06 Jun 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
Janhit Mein Jaari ticket price: See Nushrratt Bharuccha starrer film in Rs. 100 like kartik aaryan bhool bhulaiyaa 2
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्में बनाने वाले निर्माताओं को शायद बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का नया मंत्र हाथ लग गया है। वैसे देखा जाए तो ये मंत्र नया नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दबदबे की नई निशानी है। हर बड़ी फिल्म से पहले सिनेमाघरों के टिकटों के दाम बेतहाशा बढ़ाने के चलन को कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से टी सीरीज ने बंद किया। और, अब टी सीरीज से अलग होने के बाद अपना खुद का स्टूडियो खोल चुके निर्माता विनोद भानुशाली ने इससे दो कदम और आगे जाने का फैसला किया है। उनके स्टूडियो की पहली फिल्म ‘जनहित में जारी’ के टिकट पहले दिन सिर्फ सौ रुपये रखे गए हैं। विनोद के मुताबिक इसका मकसद फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना है ताकि आज के लिए जरूरी एक सही बात लोगों तक मनोरंजक तरीके से पहुंच पाए।

Janhit Mein Jaari ticket price: See Nushrratt Bharuccha starrer film in Rs. 100 like kartik aaryan bhool bhulaiyaa 2
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘जनहित में जारी’ अपने पहले ट्रेलर के रिलीज होने के समय से ही ट्रेंड हो रही है। लोग सिनेमाघरों के चक्कर लगाकर इसके पोस्टर भी खूब देख रहे हैं। फिल्म का पहला गाना जो रिलीज हुआ है उसने भी लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। और अब इसका टाइटल ट्रैक भी रिलीज हो गया है। इस ग्रूवी, स्वैग से भरे टाइटल ट्रैक को रफ्तार और नकाश अज़ीज़ ने स्वरबद्ध किया है। यह गाना महिला सशक्तिकरण को सेलिब्रेट करता है। इस फन और कैची ट्यून को प्रीणी सिद्धांत माधव ने कंपोज किया है और राज शांडिल्य ने इसके हार्ड हिटिंग बोल लिखे हैं।

Janhit Mein Jaari ticket price: See Nushrratt Bharuccha starrer film in Rs. 100 like kartik aaryan bhool bhulaiyaa 2
'जनहित में जारी' की पूरी टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘जनहित में जारी’ के इस टाइटल ट्रैक के लॉन्च के मौके पर ही फिल्म के निर्माताओं विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य ने फिल्म के दाम कम रखने का एलान किया। दोनों ने कहा कि फिल्म के टिकट पहले शुक्रवार को पूरे देश में सिर्फ सौ रुपये रखे जाएंगे। गौरतलब  है कि बीते महीने रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी की बड़ी वजह यही रही है कि इसे फिल्म में बढ़े हुए दामों पर रिलीज नहीं किया गया। फिल्म की टिकटें दो सौ से ढाई सौ रुपये के आसपास रखे जाने का फिल्म का जबर्दस्त फायदा हुआ है और लोग घर परिवार के साथ ये फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhit Mein Jaari ticket price: See Nushrratt Bharuccha starrer film in Rs. 100 like kartik aaryan bhool bhulaiyaa 2
'जनहित में जारी' टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विनोद और राज कहते हैं, " फिल्म ‘जनहित में जारी’ हंसी और विचारोत्तेजक कहानी का एक आदर्श पैकेज है  दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को देख खूब प्यार बरसाया, और यह हमारी तरफ से उनके लिए एक छोटी सी भेंट है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे हर घर तक पहुंचाने की जरूरत है और इस विचार में हमारा साथ देने के लिए हम अपने मल्टीप्लेक्स पार्टनर्स के आभारी हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शक पहले दिन 100 रुपये जैसे कम कीमत में भी अपना मनोरंजन कर सकेंगे।”

विज्ञापन
Janhit Mein Jaari ticket price: See Nushrratt Bharuccha starrer film in Rs. 100 like kartik aaryan bhool bhulaiyaa 2
नुसरत भरूचा और अनुद सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जय बसंतू सिंह निर्देशित फिल्म ‘जनहित में जारी’ श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी के सहयोग से बनी भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और थिंक इंक पिक्चर्स प्रोडक्शन की फिल्म है। अपनी पिछली फिल्म ‘धाकड़’ से उबरने की कोशिश कर रहे कॉरपोरेट घराने जी स्टूडियोज की ये अगली अहम फिल्म है। नुसरत भरुचा के किरदार को इस फिल्म में काफी सराहा जा रहा है और हो सकता है कि ये फिल्म कंगना रणौत की फिल्म से हुए घाटे की भरपाई भी कर दे। फिल्म ‘जनहित में जारी’ 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed