फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhit Mein Jaari Title track: 'सब पर एक वुमनिया भारी है...' रफ्तार ने मजेदार अंदाज में कही गंभीर बात

Sat, 04 Jun 2022 02:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Jun 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
Janhit Mein Jaari Title track released: Nushrratt Bharuccha Pavail Gulati Film song sung by rapper Raftaar
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नुसरत भरूचा और पावेल गुलाटी अभिनीत फिल्म 'जनहित में जारी' लगातार चर्चा में है। अब फिल्म अपने टाइटल ट्रैक को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि फिल्म का ट्राइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। इसे रैपर रफ्तार और नक्श अजीज ने अपनी आवाज दी है। टाइटल ट्रैक के बोल काफी उम्दा हैं। 'सब पर एक वुमनिया भारी है, यह सूचना जनहित में जारी है....' यह लाइन इस टाइटल ट्रैक की पंचिंग लाइन है। इस गाने को फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Janhit Mein Jaari Title track released: Nushrratt Bharuccha Pavail Gulati Film song sung by rapper Raftaar
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

दमदार हैं गाने के बोल
पूरे टाइटल ट्रैक को सुनकर साफ पता चल रहा है कि इसे महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रैपर रफ्तार के अंदाज ने इसे और मजेदार बना दिया है। गाने के जरिए गंभीर विषय को काफी रोचक अंदाज में लोगों के सामने पेश किया गया है। यह गाना श्रोताओं को बोर नहीं करेगा। हर बोल दिमाग पर चोट करता है। गाने के शुरुआती बोल हैं, 'ऑल लेडीज आर देयर...ऑल माय वुमनिया...सब इसी से जन्मी दुनिया ये सारी है, अब न चलेगी लौंडों ने जो की होशियारी है। अगड़म-बगड़म बहुत हुआ कर ली न इनते यारी है। इन्हें हल्के में लेने वालों सुन लो, सब पर एक वुमनिया भारी है...।'

Janhit Mein Jaari Title track released: Nushrratt Bharuccha Pavail Gulati Film song sung by rapper Raftaar
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

10 जून को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस टाइटल ट्रैक को प्रीनी सिद्धांत माधव ने लिखा है। इसे रफ्तार और नकाश अजीज ने अपनी आवाज दी  है। लेखक-निर्माता राज शांडिल्य ने इसके दमदार बोल लिखे हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म 10 जून को रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन जय बसंतू सिंह ने किया है। यह फिल्म विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, राज शांडिल्य, विमल लाहोटी, श्रद्धा चंदावरकर, बंटी राघव द्वारा निर्मित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhit Mein Jaari Title track released: Nushrratt Bharuccha Pavail Gulati Film song sung by rapper Raftaar
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

सेल्स गर्ल का किरदार निभाएंगी नुसरत
बता दें कि यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। इसमें नुसरत एक सेल्स गर्ल का किरदार निभा रही हैं, जो कंडोम बेचने का काम करती है। पहले तो नुसरत (मन्नू) को यह काम बिल्कुल पसंद नहीं आता है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें मजा आने लगता है और वह समाज के लोगों की सोच बदलने का फैसला करती हैं। हालांकि परिवार और समाज दोनों ही मन्नू के खिलाफ हो जाते हैं। ऐसे में मन्नू की जिंदगी में प्यार की एंट्री होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed