सिनेमा जगत से जुड़े सितारों का राजनीति से गहरा नाता है। बॉलीवुड के साथ साथ कई भोजपुरी स्टार्स भी राजनीति में उतर चुके हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम भी शामिल है। निरहुआ एक बार फिर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। दिनेश लाल ने लोगों से वोट मांगना भी शुरू कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से कमल का बटन दबाने की बात कही है।
Bhojpuri: एक बार फिर राजनीति में किस्मत आजमाएंगे निरहुआ, जानें फिल्मों में अब तक कैसा रहा सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरहुआ ने बीजेपी की तरफ से अपने नाम की घोषणा होने से पहले ही प्रचार शुरू कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लोगों से वोट की मांग की। इस ट्वीट में अभिनेता ने लिखा, 'जाति धरम ना कवनो भरम ना कवनो मनबढ़ के लिए। कमल के बटन दबईह भैया अपने आजम गढ़ के लिए।' इस ट्वीट में अभिनेता का एक पोस्टर भी है, जिसमें दिनेश लाल हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दिखाई दे रहे हैं।
जाति धरम ना कवनो भरम ना कवनो मनबढ़ के लिए
कमल क बटन दबईह भैया अपने आज़मगढ़ के लिए@BJP4India @BJP4UP @narendramodi @JPNadda @myogiadityanath @kpmaurya1 @swatantrabjp @RadhamohanBJP @ravikishann @ManojTiwariMP pic.twitter.com/6DXoWB0AWY
साल 2019 में दी अखिलेश यादव को टक्कर
दिनेश लाल यादव साल 2019 में भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। उस वक्त भी उन्होंने बीजेपी की तरफ से आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, निरहुआ को अखिलेश यादव ने बुरी तरह हराया। इस चुनाव में अखिलेश यादव निरहुआ से लगभग 2 लाख 59 हजार से भी ज्यादा वोट्स से जीत गए थे।
निरहुआ करियर
निरहुआ के करियर की बात करें तो उन्होंने सिनेमा में अपनी शुरुआत सिंगर के रूप में की थी। उनका पहला एल्बम साल 2003 में रिलीज हुआ था, जिसका नाम 'निरहुआ सटल रहे' है। इस एल्बम ने ही उनकी किस्मत बदल दी थी। लोगों को उनका यह एल्बम खूब पसंद आया और निरहुआ के करियर की गाड़ी चल पड़ी। इसके बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। साल 2006 में उनकी पहली फिल्म 'हमको ऐसा वैसा न समझो' रिलीज हुई। साल 2008 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शा वाला' ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया। इसके बाद अब तक निरहुआ ने कई हिट फिल्मों में काम किया।