आज जाह्नवी कपूर का 21वां जन्मदिन है। 10 दिन पहले जाह्नवी की मां श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो होतीं तो कपूर खानदान आज जाह्नवी के लिए शानदार पार्टी रखता। खबरों के मुताबिक, जाह्नवी ने इस बार अपना बर्थडे कुछ अलग तरीके से मनाने का प्लान बनाया है।
मां के बिना इस तरह अपना बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी जाह्नवी कपूर, सामने आ गई पूरी प्लानिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक, कपूर फैमिली ने जाह्नवी के लिए एक सरप्राइज डिनर प्लान किया है। जाह्नवी आज एक अनाथ आश्रम में अपना जन्मदिन मनाएंगी। अनाथ आश्रम में बर्थडे मनाने की रीत श्रीदेवी ने ही शुरू की थी।
अब जाह्नवी इस रीत को आगे बढ़ाना चाहती हैं। इस तरह वो अपनी मां को श्रद्धांजली भी देंगी। बता दें कि श्रीदेवी ने अपनी बेटी के बर्थडे पर कुछ तैयारियां कर रखी थीं। उनकी दुबई में रुकने की वजह भी जाह्नवी का बर्थडे ही थी।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
श्रीदेवी दुबई से अपनी बेटी के लिए कुछ शॉपिंग करना चाहती थीं। बता दें कि जन्मदिन से पहले जाह्नवी ने अपनी मां के निधन को लेकर एक इमोशनल लेटर भी लिखा था। जिसमें उन्होंने फैंस से कहा था कि उनके मम्मी-पापा के प्यार की इज्जत करें।
जाह्नवी ने कहा था, 'मैंने और खुशी ने तो सिर्फ अपनी मां को खोया है लेकिन पापा ने अपनी 'जान' खोई है।' इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार का साथ देने के लिए फैंस को शुक्रिया भी कहा था। साथ ही उनकी मां को हमेशा इसी तरह प्यार करते रहने की गुजारिश की थी।