Janhvi Kapoor: जान्हवी के इंस्टा पर फॉलोअर्स दो करोड़ से ऊपर, और सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों का हाल...
जान्हवी कपूर के इंस्टाग्राम पर दो करोड़ से ऊपर फॉलोअर्स हैं। आइए आज एक्ट्रेस की अब तक की रिलीज हुई फिल्मों के रिपोर्ट कार्ड पर गौर फरमा लेते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'धड़क' (20 जुलाई 2018)
इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री जान्हवी कपूर के 21.6 मिलियन यानी दो करोड़ 16 लाख के करीब फॉलोअर्स हैं। जान्हवी ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर निर्मित फिल्म 'धड़क' से की। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म मराठी की सुपरहिट फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। जान्हवी की पहली ही फिल्म फ्लॉप होने से उनके करियर पर सवालिया निशान लग गया और किसी भी दूसरे निर्देशक या निर्माता ने उन्हें इसके बाद अपनी फिल्म में लेने का तुरंत एलान भी नहीं किया। जान्हवी कपूर के साथ ईशान खट्टर इस फिल्म में लीड भूमिका में हैं।
घोस्ट स्टोरीज (1 जनवरी 2020)
फिल्म 'धड़क' के बाद अभिनेत्री जान्हवी कपूर दो साल बाद सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई। नेटफ्लिक्स की इस फिल्मावली में शामिल चार कहानियों का निर्देशन जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने किया। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी कहानी में जान्हवी कपूर ने एक नर्स की भूमिका निभाई थी जो एक बूढ़ी औरत का ख्याल रखती है। फिल्मावली को नए साल की आधी रात में रिलीज किया गया और दर्शकों को सिर्फ यही एक कहानी पसंद आई जिसके चलते जान्हवी का करियर फिर से पटरी पर आता दिखा।
Gigi Hadid: एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुईं सुपरमॉडल गिगी हदीद, लगा एक हजार डॉलर का जुर्माना, जानें पूरा मामला
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल (12 अगस्त 2020)
फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' में जान्हवी कपूर ने भारतीय वायुसेना के पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया था । इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अभिनय की खूब प्रशंसा हुई। पंकज त्रिपाठी ने यहां जान्हवी कपूर के पिता की भूमिका निभाई। यह फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज न होकर ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की डील नेटफलिक्स के साथ 50 करोड़ रुपये में हुई बताई जाती हैं। शरण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया था।
Ranveer Singh: रणवीर ने धर्मेंद्र के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, बोले- यह यादें हमेशा संजोकर रखूंगा
रूही (11 मार्च 2021)
फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' के बाद अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'रूही' के जरिये एक बार फिर हॉरर जॉनर में एंट्री हुई। इस फिल्म जान्हवी कपूर का साथ देने राजकुमार राव आए। फिल्म भले ही बॉक्स आफिस पर कुछ खास सफल नहीं रही, लेकिन इस फिल्म मे जान्हवी कपूर के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 23.25 करोड़ रुपये रहा।
Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' को दोबारा किया गया शूट? आयुष्मान खुराना की फिल्म पर आया नया अपडेट