{"_id":"65c51175ff6cad84f00e2eb0","slug":"janhvi-kapoor-play-female-lead-in-ram-charan-upcoming-film-rc-16-after-work-with-junior-ntr-in-devara-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: जूनियर एनटीआर के बाद राम चरण संग इश्क फरमाएंगी जान्हवी कपूर, 'आरसी 16' का बनीं हिस्सा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: जूनियर एनटीआर के बाद राम चरण संग इश्क फरमाएंगी जान्हवी कपूर, 'आरसी 16' का बनीं हिस्सा?
बुच्ची बाबू सना की 'आरसी 16' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस तेलुगु फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इससे अनुभवी कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, इसकी मुख्य अभिनेत्री को लेकर भी बीते लंबे समय से कयासों का बाजार गर्म है। हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि मूवी में राम चरण के अपोजिट सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी, लेकिन यह रिपोर्ट महज कोरी अफवाह साबित हुई है। 'आरसी 16' से इस युवा बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुत सारी अटकलों, अफवाहों के बाद, राम चरण की बहुचर्चित फिल्म 'आरसी16' की मुख्य अभिनेत्री से जुड़ा रहस्य आखिरकार सुलझता नजर आ रहा है। बुच्ची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म उत्सुकता का केंद्र बनी हुई है। इसी बीच इसकी मुख्य अभिनेत्री को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जान्हवी कपूर इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं।
उम्मीद है कि यह खबर उन लगातार अफवाहों पर विराम लगाएगी जो मुख्य भूमिका के लिए सामंथा और राशा थडानी सहित विभिन्न नामों का सुझाव दे रही थीं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन खबर है कि निर्देशक द्वारा कहानी सुनाए जाने के बाद वह 'आरसी16' का हिस्सा बनने के लिए सहमत हो गई हैं।
जान्हवी कपूर फिलहाल जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' में काम कर रही हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री अपना तेलुगु डेब्यू करेंगी। वहीं, 'आरसी16' में उनकी भूमिका उन्हें तेलुगु सिनेमा में अपने कौशल को प्रदर्शित करने का एक और शानदार मौका देगी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही जान्हवी के फैंस इसकी आधिकारिक घोषणा के लिए उत्साहित हो उठे हैं।
राम चरण की आगामी फिल्म का अस्थाई शीर्षक ‘आरसी 16’ रखा गया है। हाल ही में जानकारी आई थी कि ए आर रहमान इसके लिए संगीत तैयार करेंगे। जानकारी के अनुसार, फिल्म की कहानी ग्रामीण खेल नाटक पर आधारित होगी। तमाम रिपोर्ट्स के बाद फैंस को इसके स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।