{"_id":"5c723294bdec224a611c200c","slug":"janhvi-kapoor-share-a-heart-touching-note-and-photo-on-sridevi-first-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर, पहली पुण्यतिथि पर शेयर की दिल पिघला देने वाली फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर, पहली पुण्यतिथि पर शेयर की दिल पिघला देने वाली फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी के निधन को आज एक साल पूरा हो गया है । पिछले साल यानी 2018 में 24 फरवरी को श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी । श्रीदेवी की अचानक मौत से उनके परिवार और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है ।
2 of 5
Janhvi Kapoor and boney kapoor
- फोटो : amar ujala
जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की । इसमें उन्होंने अपनी मां का हाथ पकड़ा हुआ है । फोटो के साथ जाह्नवी कपूर ने लिखा, 'मेरा दिल हमेशा बहुत भारी रहेगा। लेकिन, मैं हमेशा मुस्कुराती रहूंगी। क्योंकि इसमें आप रहती हैं ।'
3 of 5
Janhvi Kapoor and Sridevi
बता दें कि जब श्रीदेवी का निधन हुआ था उस वक्त जाह्नवी उनके साथ नहीं थीं । जाह्नवी मुंबई में अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थीं । श्रीदेवी, अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई गई थीं ।
जाह्नवी अपनी मां का मुंबई में इंतजार कर रही थीं लेकिन श्रीदेवी नहीं बल्कि उनका पाथिर्व शरीर आया। जाह्नवी अपनी मां के निधन से टूट गई थीं । वो श्रीदेवी के काफी करीब थीं । हाल ही में श्रीदेवी की बरसी पर 14 फरवरी को चेन्नई में एक विशेष पूजा रखी गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
इस पूजा में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। जाह्नवी इस पूजा में अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं। वहीं, सोनम कपूर ने श्रीदेवी के बारे में कहा था कि वह हमें अपने कमरे में 'हम हैं राही प्यार के' दिखाती थीं। मैं इस बात को कभी भी नहीं भूल सकती हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।