'धड़क' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वालीं जाह्नवी कपूर फिल्मी गलियारों में लगातार सुर्खियों में हैं। वैसे तो जाह्नवी अभी तक सिर्फ एक ही फिल्म में नजर आईं हैं लेकिन उनके पास फिलहाल कई बड़ी फिल्में हैं। जाह्नवी के डेब्यू से कुछ समय पहले ही उनकी मां और अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया था। ऐसे मुश्किल वक्त में जाह्नवी ने खुद को संभाला और काम में बिजी रहीं। सोशल मीडिया पर जाह्नवी अक्सर मां की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
मां को याद कर भावुक हुईं जाह्नवी, शेयर की बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाह्नवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बोनी कपूर और श्रीदेवी नजर आ रहे हैं। बोनी कपूर जहां कैमरे को देख मुस्कुरा रहे हैं वहीं श्रीदेवी उनको किस कर रही हैं।
बीते अगस्त महीने में श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर भी जाह्नवी ने मां की एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'हैप्पी बर्थडे मम्मा, आई लव यू।' यही नहीं मदर्स डे हो या कोई भी खास मौका जाह्नवी श्रीदेवी की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Happy birthday Mumma, I love you
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
जाह्नवी की फिल्मों की बात करें तो वो पहली बार अपने पिता बोनी कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का नाम 'बॉम्बे गर्ल' है। फिल्म में जाह्रवी एक विद्रोही मिजाज की लड़की के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म दो पीढ़ियों के सोच के अंतर को दिखाने के साथ ही उनके बीच रिश्तों की डोर मजबूत करने का संदेश भी देगी।
जाह्नवी जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायॉपिक 'द कारगिल गर्ल' में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में वह गुंजन सक्सेना के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी के पास फिल्म 'तख्त', 'दोस्ताना 2' और 'रूही अफ्जा' है।
शॉर्ट्स में नजर आईं जाह्नवी और कूल लुक में शिल्पा, देखें आपके पसंदीदा इन 6 सितारों की तस्वीरें