फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही हिट हुई ये स्टार किड, 'खिलजी' के साथ मिली अगली फिल्म

Tue, 30 Jan 2018 08:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Janhvi kapoor to be cast opposite ranveer singh in Simmba

जाह्नवी कपूर एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। यह दरअसल पिछले साल आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रिमेक है। फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। इस बीच खबर आ रही है कि जाह्नवी कपूर को दूसरी फिल्म का ऑफर भी मिल गया है।

Janhvi kapoor to be cast opposite ranveer singh in Simmba
Janhvi Kapoor

खबर है कि रणवीर सिंह की रोहित शेट्टी वाली फिल्म सिंबा में अब तक किसी अभिनेत्री का नाम फाइनल नहीं है। ऐसे में जाह्नवी कपूर लीड अभिनेत्री का रोल निभाते हुए नजर आ सकती हैं। रणवीर इस फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।

Janhvi kapoor to be cast opposite ranveer singh in Simmba
karan johar

करण जौहर, जो कि रणवीर की इस फिल्म के निर्माता हैं तो उन्होंने श्रीदेवी को सलाह दी है कि रणवीर सिंह चूंकि वर्तमान में युवा सुपरस्टार में से एक हैं , सो जाहनवी के शुरुआती करियर में रणवीर के साथ काम करना एक अच्छा निर्णय होगा। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi kapoor to be cast opposite ranveer singh in Simmba
Dhadak
जाह्नवी कपूर और ईशान कपूर स्टारर फिल्म ‘धड़क’ जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माता अभ फिल्म को जून में रिलीज करना चाहते हैं। जबकि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सिंबा’ 28 दिसंबर में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed