{"_id":"5b4f3dbb4f1c1b4a748b5993","slug":"janhvi-kapoor-to-give-special-tribute-to-sridevi-in-film-dhadak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धड़क' की रिलीज से दो दिन पहले जाह्नवी का बड़ा खुलासा, फिल्म की शुरुआत में ही दिखेंगी श्रीदेवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धड़क' की रिलीज से दो दिन पहले जाह्नवी का बड़ा खुलासा, फिल्म की शुरुआत में ही दिखेंगी श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी का एक सपना अधूरा ही रह गया। वह अपनी बेटी की पहली फिल्म देखना चाहती थीं। उनकी असमय हुई मौत से ऐसा हो ना सका। फिर भी उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने ऐसा काम किया है, जिससे फिल्म 'धड़क' की रिलीज के वक्त श्रीदेवी की मौजूदी का एहसास बना रहेगा। फिल्म 'धड़क' की रिलीज से ठीक दो दिन पहले बड़ा खुलासा हुआ है।
2 of 5
Janhvi Kapoor and Sridevi
वेबसाइट 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'धड़क' की शुरुआत श्रीदेवी से ही होगी। जाह्नवी कपूर ने मां के लिए एक भावनात्मक खत लिखा है। इस चिट्ठी को फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाएगा। साथ ही श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर की तस्वीर भी जोड़ी गई है। दरअसल, जाह्नवी अपनी फिल्म मां को समर्पित करना चाहती थीं। यही वजह है कि फिल्म के निर्माताओं ने फैसला किया कि वह फिल्म की शुरुआत श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने से करेंगे।
3 of 5
sridevi
- फोटो : instagram
अपने आखिरी इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था कि वह जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं। उन्होंने कहा था, 'जाह्नवी को इंडस्ट्री का दबाव झेलना ही पड़ेगा। हम इससे भाग नहीं सकते। उसकी पहली फिल्म की तुलना मेरी 400वीं फिल्म से की जाएगी। मैं उसे इन सबका सामना करने के लिए तैयार कर रही हूं। मैं खुद को भी इस बात के लिए मानसिक तौर पर तैयार कर रही हूं कि जब जाह्नवी के साथ ऐसा हो, तो मैं घबराऊं नहीं। '
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sridevi
श्रीदेवी ने कहा था कि फिल्मों में काम करना जाह्नवी का सपना है इसलिए वह हर कदम पर बेटी का साथ देंगी। उन्होंने कहा था,'मैं फिल्मी पृष्ठभूमि से नहीं थी, मगर जब मैं इंडस्ट्री में आई तो मेरी मां ने मेरा साथ दिया, मेरे लिए झगड़े किए और मेरी खुशी का ख्याल रखा। मैं भी इसी तरह जाह्नवी का ख्याल रखूंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
dhadak
बता दें कि जाह्नवी कपूर डेब्यू फिल्म 'धड़क' सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। फिल्म में वह शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ दिखेंगी। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।