फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jasmin Bhasin: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं जैस्मिन भसीन, हेल्थ अपडेट शेयर कर बताया अपना हाल

Wed, 11 Oct 2023 02:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 11 Oct 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
Jasmin Bhasin discharge from the hospital and share health updates to fans
जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं और अब तो खबर है कि बॉलीवुड की राह भी पकड़ चुकी हैं। अपने चुलबुले स्वभाव और दिलकश अदाओं की बदौलत ये एक्ट्रेस लाखों दिलों पर राज करती है। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालही में बॉयफ्रेंड अली गोनी ने जैस्मिन की हेल्थ अपडेट दी है। और साथ ही खुद एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की खबर अपने फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।

Jasmin Bhasin discharge from the hospital and share health updates to fans
जैस्मिन भसीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते दिन जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बताया था कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस के पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। जैस्मिन ने ड्रिप लगाए हुए अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी।

Jasmin Bhasin discharge from the hospital and share health updates to fans
दीपिका कक्कड़, जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

तो वही आज अभिनेता अली गोनी ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन की हेल्थ अपडेट दी थी। 'ये हैं मोहब्बतें' स्टार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जैस्मिन की हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस खाना खाती हुई नजर आ रही हैं। अली ने हार्ट इमोजी के साथ फोटो शेयर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasmin Bhasin discharge from the hospital and share health updates to fans
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram

इसी के साथ फैन्स के लिए एक बड़ी खबर है की जैस्मिन भसीन को आज हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हॉस्पिटल से सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह विक्ट्री का साइन बनाते हुए नजर आ रही हैं। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि बीते 3 दिन उनके लिए कितने मुश्किल रहे हैं।

विज्ञापन
Jasmin Bhasin discharge from the hospital and share health updates to fans
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बाय बाय हॉस्पिटल। उम्मीद है कि मैं दोबारा तुमसे न मिलूं। पिछले तीन दिन बहुत मुश्किल और गंभीर थे, लेकिन मैं अब लौट आई हूं, पहले से और ज्यादा मजबूत और बेहतर होकर। बहुत सारे प्यार, विशेज और प्रेयर्स के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed