मुंबई में आयोजित होने जा रहे जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के जूरी सदस्यों की अध्यक्षता भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता-निर्देशक मीरा नायर करने जा रही हैं। दक्षिण एशिया प्रतियोगिता के लिए जूरी के प्रमुख के रूप में अपनी नई भूमिका पर टिप्पणी करते हुए मीरा नायर कहती कि अगर हम अपनी कहानियां नहीं बताएंगे, तो कोई और नहीं बताएगा।
Mira Nair: मामी फिल्म फेस्टिवल के जूरी सदस्यों की अध्यक्षता करेंगी मीरा, कहा-अपनी कहानियों को खुद बताना पड़ेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल 27 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक आयोजित होने जा रहे जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में 70 भाषाओं की 250 फिल्में और शॉर्ट फिल्में दिखाई जाएंगी। मीरा नायर कहती हैं, 'दक्षिण एशिया प्रतियोगिता के लिए मामी जूरी की अध्यक्षता करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं घर के नजदीक सिनेमा में नई आवाजों से प्रेरित और उत्साहित होने के लिए उत्सुक हूं।'
मीरा नायर दक्षिण एशिया प्रतियोगिता पुरस्कार श्रेणियों का नेतृत्व करेंगी, जिसमें दक्षिण एशिया और डायस्पोरा के विभिन्न हिस्सों से पहली और दूसरी बार के फिल्म निर्माताओं की 14 फिल्मों को शामिल किया गया है। मीरा नायर कहती हैं, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है कि मामी सर्वश्रेष्ठ पहली या शुरुआती फिल्मों को पहचाने, क्योंकि किसी के साथी और सिनेमा के गुरुओं द्वारा हमारी नैया पार लगाने से ज्यादा उत्साहजनक कुछ नहीं हो सकता है।'
Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर ने एनिमेटेड सीरीज 'भारत हैं हम' का ट्रेलर किया लॉन्च, इस दिन होगी स्ट्रीम
जियो मामी फेस्टिवल की निदेशक अनुपमा चोपड़ा कहती हैं, 'जूरी दक्षिण एशिया प्रतियोगिता के प्रमुख के रूप में मीरा नायर का स्वागत करते हुए हम रोमांचित हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट काम से वैश्विक सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी है।' जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल की कलात्मक निदेशक दीप्ति डी कुन्हा ने कहा, 'सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक गोल्डन लायन विजेता मीरा नायर का जूरी के प्रमुख के रूप में हमारे साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रही हैं।'
Hindi Films In Israel: इस्राइल में लोकप्रिय रही हैं हिंदी फिल्म, संगम से द कश्मीर फाइल्स तक खूब मिलीं तालियां
मीरा नायर ने अपनी फिल्मों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी है। उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में 'मिसिसिपी मसाला' , 'द नेमसेक' , द गोल्डन लायन -विजेता फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' और 'सलाम बॉम्बे' जैसी फिल्में शामिल हैं। 'सलाम बॉम्बे' को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार और अंग्रेजी भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए बाफ्टा पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ था।
Bharat Hain Hum: प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और दूरदर्शन पर पहली बार एक साथ, आजादी के मतवालों की अनोखी दास्तान