पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर बुरी तरह फंस गए हैं। उनका बयान सामने आने के बाद से ही लोगों का गुस्सा भड़क गया है। अफरीदी को गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और शिखर धवन पहले ही करारा जवाब दे चुके हैं। अब गीतकार जावेद अख्तर ने भी अफरीदी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें फटकार लगाई है।
जावेद अख्तर ने उड़ाया शाहिद अफरीदी का मजाक और सामने आया श्रीदेवी की बेटी का दर्द, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। जल्द ही इसका चौथा चरण शुरू होने वाला है। लेकिन इस बीच देशभर में घरेलू हिंसा के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। ताजा आकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 95 फीसदी घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़े हैं। कई बड़े सेलेब्स घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए महिलाओं को प्रेरित कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में टेलीविजन की 'सीता' दीपिका चिखलिया का नाम भी शामिल हो गया है।
लॉकडाउन में बढ़े घरेलू हिंसा के मामलों से परेशान टेलीविजन की 'सीता', वीडियो शेयर कर बोलीं- मदद करिए
बॉलीवुड में 'मां' का किरदार हमेशा से लोगों पर एक अलग तरह की छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। इस किरदार को जिस भी अभिनेत्री ने निभाया, वो सीधे दर्शक के दिल पर असर कर गया। बॉलीवुड की मशहूर अदाकार रीमा लागू ने भी कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया। 18 मई 2017 को रीमा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
फिल्मों में 'मां' का किरदार अमर कर गईं रीमा लागू, असल जिंदगी में भी सिंगल मदर रहकर बेटी को पाला
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ मुंबई में अपने घर पर क्वारंटीन हैं। लॉकडाउन से पहले दोनों काम को लेकर इतना व्यस्त रहते थे कि एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते थे। हाल में विराट ने फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री के साथ एक लाइव चैट की। इसमें विराट ने अनुष्का को लेकर कई राज खोले।
विराट कोहली ने खोले शादीशुदा जिंदगी के राज, बताया क्यों नहीं किया था अनुष्का को प्रपोज
बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स को लेकर कहा जाता है कि उन्हें जिंदगी में कोई संघर्ष नहीं करना पड़ता। फिल्मों में उन्हें काम बहुत आसानी से मिल जाता है। लेकिन स्टार किड्स की कहानी यहां से शुरू नहीं होती। उनकी जिंदगी में संघर्ष से ज्यादा अलोचनाएं होती हैं, जो जिंदगीभर उनकी पीछा नहीं छोड़ती। श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपनी जिंदगी के उस राज से पर्दा उठाया है जिसके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा।
सामने आया खुशी कपूर का दर्द, बोलीं- मैं अपनी मां और बहन की तरह नहीं दिखती इसलिए लोग...