फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Javed Akhtar: मिशेल ओबामा से ट्वीट कर जावेद अख्तर ने किया निवेदन, लिखा- मैं आपका कोई दीवाना फैन नहीं बल्कि

Fri, 07 Oct 2022 05:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 07 Oct 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar request Barack Obama wife Michelle Obama to join the white house says world needs you
जावेद अख्तर, मिशेल ओबामा - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और कवि जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। जावेद अख्तर इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं जो अपनी बात लोगों के सामने बड़ी बेबाकी और पुख्ता तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं। लेखक अपने इन्हीं विचारों के कारण कभी-कभी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक पोस्ट की गूंज भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका तक सुनाई दी है। जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की धर्मपत्नी मिशेल ओबामा से एक निवेदन किया है, जो सबको अचंभित कर रहा है। 

Javed Akhtar request Barack Obama wife Michelle Obama to join the white house says world needs you
मिशेल ओबामा - फोटो : social media

हमेशा अपनी बातों के कारण सुर्खियों में रहने वाले जावेद अख्तर इस बार अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा से एक खास निवेदन की वजह से चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, जावेद अख्तर ने ट्वीट कर मिशेल ओबामा से व्हाइट हाउस में लौटने की अपील की है। आपको बता दें, मिशेल इन दिनों अपनी किताब ‘द लाइट वी कैरी' का प्रचार-प्रसार करने में लगी हुई हैं। यह किताब 15 नवंबर को रिलीज की जाएगी, जिससे पहले मिशेल इसके प्रमोशन के लिए वाशिंगटन डीसी, फिलाडेल्फिया, अटलांटा, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स जैसे शहरों का दौरा करेंगी। मिशेल ने अपनी इस किताब के प्रमोशन के सिलसिले में एक ट्वीट किया था, जिस पर जावेद ने कमेंट कर उनसे यह अपील की है।  
'अनुपमा' को कड़ी टक्कर दे रहा 'गुम है किसी के प्यार में', रियलिटी शो ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को दिखाया बाहर का रास्ता

 

Javed Akhtar request Barack Obama wife Michelle Obama to join the white house says world needs you
जावेद अख्तर - फोटो : social media

अपने दौरे की जानकारी देने के लिए मिशेल ने ट्वीट किया था। इसी ट्वीट पर जावेद अख्तर ने कमेंट कर अपनी दिली इच्छा अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला से व्यक्त की और लिखा, 'डियर मिशेल ओबामा, मैं आपका कोई यंग दीवाना फैन नहीं हूं बल्कि मैं एक 77 साल का बुजुर्ग लेखक और कवि हूं,जो भारत से है। कोई भी भारतीय मुझे मेरे नाम से जानता होगा। मैडम कृपया मेरे शब्दों को गंभीरता से लें, न केवल अमेरिका बल्कि दुनिया आपको व्हाइट हाउस में देखना चाहती हैं। आपको इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए।' जावेद अख्तर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
Payal Rohatgi: साजिद खान के समर्थन में आईं पायल रोहतगी, बॉलीवुड को लेकर दिए मंदाना करीमी के बयान पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar request Barack Obama wife Michelle Obama to join the white house says world needs you
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा - फोटो : Instagram

जावेद अख्तर के इस ट्वीट के पीछे की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है क्योंकि इसका कारण तो सिर्फ वह ही जानते होंगे की आखिर ऐसा उन्होंने क्यों किया। आपको बता दें इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन हैं और वह अपनी पत्नी के साथ व्हाइट हाउस में रहते हैं। मिशेल ओबामा ने अपने पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ व्हाइट हाउस छोड़ दिया था। गौरतलब है ओबामा अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने थे और मिशेल पहली ऐसी अफ्रीकी-अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने अमेरिका की प्रथम महिला का स्थान पाया था।
Celebs Disease: अरुण बाली की तरह गंभीर बीमारियों से पीड़ित रहे ये सितारे, एक की हालत इतनी खराब, कांप जाएगी रुह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed