फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Disease: अरुण बाली की तरह गंभीर बीमारियों से पीड़ित रहे ये सितारे, एक की हालत इतनी खराब, कांप जाएगी रुह

Fri, 07 Oct 2022 05:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 07 Oct 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Arun Bali Dies After Suffering From Muscular Disease Know about other celebs amitabh bachchan salman illness
अरुण बाली -सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। मायस्थेनिया ग्रेविस नामक बीमारी से ग्रसित अरुण बाली ने 79 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। बता दें कि '3 इडियट्स', 'केदारनाथ', 'पानीपत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता को यह बीमारी इसी साल जनवरी महीने में हुई थी। बीमारी के बारे में पता चलने के बाद से ही उनका इलाज चल रहा था, हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं आया और वह मौत से जंग हार गए। गौरतलब है कि यह दुर्लभ बीमारी सिर्फ अरुण बाली को ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन को भी है।  

loader
Arun Bali Dies After Suffering From Muscular Disease Know about other celebs amitabh bachchan salman illness
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
'कुली' के दौरान हुई दुर्घटना के बाद अमिताभ बच्चन को दवाईयों के भारी डोज लेनी पड़ी थी। जिसकी वजह से एक्सीडेंट के कुछ समय बाद ही उन्हें मायस्थेनिया ग्रेविस नामक बीमारी हो गई। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन एक वक्त पर टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं। वहीं 2006 में उन्हें पता लगा था कि उन्हें हेपेटाइटिस बी भी है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इलाज के बाद उनकी टीबी और हेपेटाइटिस बी ठीक हो गई है। बिग बी के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स को गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Bali Dies After Suffering From Muscular Disease Know about other celebs amitabh bachchan salman illness
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ट्रायजेमिनल न्यूरालजिया नामक लाइलाज बीमारी से जूझ चुके हैं। बता दें कि जिस किसी व्यक्ति को यह बीमारी होती है, उसे नसों में असहनीय दर्द उठता है। एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए बताया था कि इस बीमारी को सुसाइड डिसीज भी कहा जाता है और इससे जूझते हुई कई बार मुझे भी सुसाइड के ख्याल आ चुके हैं।
Arun Bali Dies After Suffering From Muscular Disease Know about other celebs amitabh bachchan salman illness
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हैं। अभिनेत्री ने इसका खुलासा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से ही किया था। इसी वजह से अभिनेत्री कई बार दीपावली पर पटाखे न जलाने को लेकर भी फैंस से अपील कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Arun Bali Dies After Suffering From Muscular Disease Know about other celebs amitabh bachchan salman illness
अनुराग बसु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुराग बसु
साल 2004 में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बसु को ब्लड कैंसर (promyelocytic Leukemia) हो गया था। अनुराग को तो डॉक्टर ने सिर्फ दो महीने का वक्त बता दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अपने जज्बे से न सिर्फ इस बीमारी को हराया बल्कि उसी दौरान अपनी फिल्म 'तुम सा नहीं देखा' का हॉस्पिटल से निर्देशन भी किया। पूरे 3 साल तक कीमोथेरेपी कर वापस बॉलीवुड में लौटे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed