गीतकार जावेद अख्तर ट्विटर पर अक्सर सक्रिय रहते हैं और वे समाज, राजनीति, साहित्य, इतिहास हर तरह के मुद्दे पर अपना पक्ष जरूर रखते हैं। कई बार वे विवादित विचार भी रख देते हैं। सोमवार सुबह ही उन्होंने शाहजहां के बारे में ऐसी बात कह दी है कि ट्विटर पर बहस छिड़ चुकी है। जावेद अख्तर ने बराक ओबामा से शाहजहां की तुलना भी की है। इसके बाद कई सारे लोग उनका विरोध भी कर रहे हैं और उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है।
Javed Akhtar: ‘शाहजहां की रगों में 75 प्रतिशत राजपूताना खून’, जावेद अख्तर ने किया विवादित ट्वीट, हुए ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबामा का दिया है उदाहरण
जावेद अख्तर ने ओबामा का उदाहरण देते हुए कहा है कि ओबामा के पिता केन्या के हैं। उनकी आंटी अभी भी केन्या में रहती हैं। लेकिन उनका जन्म अमेरिका में हुआ है इसलिए उन्हें राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का अधिकार मिल गया।
शाहजहां के लिए कही ये बात
इसी ट्वीट को पूरा करते हुए वे लिखते हैं कि शाहजहां भारत में पैदा होने वाली पांचवी पीढ़ी थी और उसकी मां और दादी दोनों ही राजपूताना थीं। उसका 75 प्रतिशत खून राजपूत था, फिर भी लोग उसे विदेशी कहते हैं।
फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया विरोध
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने जावेद साहब के विचारों को गलत बताया है। उन्होंने लिखा है कि जावेद साहब, आप गलत हैं। ओबामा के बाप-दादाओं ने कभी भी अमेरिका पर आक्रमण नहीं किया है। ओबामा कोई अत्याचारी शासक नहीं रहे हैं।
तर्क को बताया अतार्किक
उन्होंने लिखा है कि अगर आप ओबामा से शाहजहां की तुलना कर रहे हैं तो ओबामा ने अमेरिका में कभी भी चर्च ध्वस्त नहीं किए हैं और न ही तलवारे के दम पर कभी किसी का धर्म परिवर्तन करवाया है। उन्होंने जावेद साहब के इस तर्क को पूरी तरह से अतार्किक बताया है।