सब्सक्राइब करें

संघ कार्यकर्ताओं ने मुसलमानों को बांटें खाने के पैकेट, जावेद अख्तर ने साझा किया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 25 May 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Javed akhtar share video RSS distributed food packets among the Muslims in Hyderabad
जावेद अख्तर - फोटो : Social Media

लॉकडाउन की वजह से आए दिन कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं जिनमें हमारा असली भारत नजर आता है। धर्म और जाति से ऊपर उठकर लोगों को एक-दूसरे की मदद करता देख दिल खुश हो जाता है। गीतकार और लेखक जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसा ही एकता की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो साझा किया है।

Trending Videos
Javed akhtar share video RSS distributed food packets among the Muslims in Hyderabad
वीडियो का एक दृश्य - फोटो : Twitter

जावेद अख्तर को टैग करते हुए किसी शख्स ने एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। इस वीडियो में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कई कार्यकर्ता मुसलमानों को खाने के पैकेट बांटते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पोस्ट करने वाले ने जावेद अख्तर के अलावा शबाना आजमी को भी टैग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed akhtar share video RSS distributed food packets among the Muslims in Hyderabad
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा है, 'आरएसएस (राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ) ने हैदराबाद में मुसलमानों को खाने के पैकेट बांटें।' जावेद अख्तर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से रिट्वीट किया है। हालाकि उन्होंने इस पर कोई कैप्शन नहीं दिया है। 
 

Javed akhtar share video RSS distributed food packets among the Muslims in Hyderabad
जावेद अख्तर का ट्वीट - फोटो : Twitter

याद दिला दें कि बीते दिनों जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था तो जावेद अख्तर ने उनका मजाक उड़ाया था। जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा था, 'मैंने शाहिद अफरीदी के उपदेश को देखा। यह कितना मजेदार है कि उस आदमी के पास हमें ज्ञान देने का दुस्साहस है कि धर्म और राजनीति को मिश्रित नहीं किया जाना चाहिए। एक कहावत है कि दूसरे की आंख का तिनका दिखाने वाले खुद अपनी आंख का शीतर नहीं देखते।'

विज्ञापन
Javed akhtar share video RSS distributed food packets among the Muslims in Hyderabad
जावेद अख्तर

बता दें कि जावेद अख्तर अपने ट्वीट्स के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वो राजनीतिक और सामजिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। कई बार उन्हें अपने बयानों की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है। बीते दिनों उनकी बहस निर्माता अशोक पंडित से हो गई थी।  

Eid 2020: चांद के दीदार के साथ सारा अली खान ने दी ईद की मुबारकबाद
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed