फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'जवान' को लेकर मन में है कोई दुविधा? शाहरुख-विजय सेतुपति ने दिए सात सबसे ज्यादा पूछे गए सवालों के जवाब

Tue, 05 Sep 2023 07:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Sep 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Jawan actor shah rukh khan vijay sethupathi answer 7 most asked questions about the film
विजय सेतुपति-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की 'जवान' दो दिनों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद लोगों के मन में कई सारे सवाल उठ रहे थे। अब शाहरुख और उनकी टीम एक वीडियो के जरिए उन सात सवालों के जवाब दिए हैं जिन्हें सबसे ज्यादा लोगों ने पूछा है। 


Amitabh Bachchan: जय शाह ने अमिताभ को गिफ्ट किया गोल्डन टिकट, अब विश्व कप 2023 के मैच मुफ्त देख सकेंगे बिग बी

Jawan actor shah rukh khan vijay sethupathi answer 7 most asked questions about the film
फिल्म 'जवान' से - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान ने सबसे पहले सवाल का जवाब दिया कि क्या वह और एटली लंबे समय से साथ काम करना चाहते थे? इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, ''एटली से मेरी मुलाकात बिगिल के निर्माण के दौरान हुई थी और वह सीएसके और केकेआर के मैच के लिए गए थे। इससे पहले, एटली ने जवान के लिए एक विचार पर मुझसे बात करते हुए कहा था, 'सर, इसमें आप हैं, साथ में 5 लड़कियां हैं और यह मेरी फिल्म है क्योंकि मेरी पत्नी प्रिया और मैं वास्तव में महसूस करते हैं कि जब फिल्म में आपके पास महिलाओं का एक समूह होता है तो आप सबसे अच्छे लगते हैं। और इस तरह जवान की शुरुआत हुई।'

Jawan actor shah rukh khan vijay sethupathi answer 7 most asked questions about the film
विजय सेतुपति-शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, वीडियो में विजय सेतुपति के लिए भी एक सवाल आया, जो 'जवान' में काली की भूमिका में हैं। उनसे सवाल किया गया था कि उन्हें जवान में खलनायक की भूमिका कैसे मिली और क्या वह असली खलनायक हैं या शाहरुख खान हैं? इस पर जवाब देते हुए विजय सेतुपति ने एसआरके और एटली के साथ अपनी बातचीत को याद किया। एक्टर ने बताया कि उन्होंने कि शाहरुख से कहा था, 'सर मैं आपकी फिल्म का हिस्सा बनना चाहता हूं' तो शाहरुख ने जवाब दिया कि हम भी पिछले कुछ वर्षों से आपके बारे में सोच रहे थे और इस तरह वह इस फिल्म में आ गए।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan actor shah rukh khan vijay sethupathi answer 7 most asked questions about the film
'जवान' में विजय सेतुपति - फोटो : Social media

इसके अलावा, यह संबोधित करते हुए कि फिल्म में असली खलनायक कौन है, वह या शाहरुख खान, विजय ने चतुराई से कहा कि दोनों अपनी भूमिकाएं निभा रहे हैं और एक दूसरे के लिए खलनायक हैं। इसके बाद शाहरुख के लिए सवाल आया कि वह फिल्म में नायक हैं या खलनायक? इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, "यह एक आम आदमी है, जो हर किसी की भलाई के लिए असामान्य चीजें कर रहा है।" 

विज्ञापन
Jawan actor shah rukh khan vijay sethupathi answer 7 most asked questions about the film
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

इसके तुरंत बाद विजय सेतुपति से 'जवान' में शाहरुख खान के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने साझा किया कि जिस तरह से शाहरुख सहजता के साथ साक्षात्कार देते हैं, वह उसका आनंद लेते हैं और इससे वह कितने आकर्षित लगते हैं। उन्होंने बताया कि वह अब एक व्यक्ति के रूप में उनके बारे में अधिक जानने के लिए उनसे कई सवाल पूछते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed