फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yami Gautam: OMG 2 की सफलता के बीच यामी ने शुरू की अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग, नहीं मिला जश्न मनाने का समय

Tue, 05 Sep 2023 07:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 05 Sep 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam OMG 2 Akshay Kumar Movie actress started shooting for her next film claims report
यामी गौतम - फोटो : insta

'गदर 2' के साथ ही जिस एक फिल्म की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है वह और कोई नहीं बल्कि अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर 'ओएमजी 2' है। सेक्स एजुकेशन जैसे बोल्ड मुद्दे पर बनी इस फिल्म को तमाम विवादों के बाद समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक का खूब प्यार मिला। फिल्म की कहानी के साथ ही इसके कलाकारों के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। 'ओएमजी 2' में फैंस को वकील बनी यामी गौतम का किरदार भी खूब पसंद आया। अभी जहां इस फिल्म का  सफर बॉक्स ऑफिस पर खत्म भी नहीं हुआ है, वहीं  खबर आ रही है कि यामी गौतम ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। 

Yami Gautam OMG 2 Akshay Kumar Movie actress started shooting for her next film claims report
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम की हाल ही में रिलीज हुई 'ओएमजी 2' को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से अच्छी समीक्षा मिली है। 'गदर 2' से कॉम्पिटिशन के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 'ओएमजी 2' में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली यामी गौतम ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं। मेकर्स इसे पूरी तरह से गुप्त रखना चाहते हैं।
Amitabh Bachchan: जय शाह ने अमिताभ को गिफ्ट किया गोल्डन टिकट, अब विश्व कप 2023 के मैच मुफ्त देख सकेंगे बिग बी

Yami Gautam OMG 2 Akshay Kumar Movie actress started shooting for her next film claims report
यामी गौतम - फोटो : social media

रिपोर्ट में यामी गौतम के एक करीबी सूत्र के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि अभिनेत्री को इस फिल्म की वजह से ही 'ओएमजी 2' की सफलता का जश्न मनाने का मौका नहीं मिला है।  सूत्र के मुताबिक, इतने व्यस्त शेड्यूल के कारण यामी को अपने करीबी लोगों और परिवार के साथ ओएमजी 2 की सफलता का जश्न मनाने का भी समय नहीं मिला है। लेकिन यह उनके करियर के लिए एक रोमांचक समय है, क्योंकि इस समय उनके पास बहुत सारे प्रोजेक्ट्स हैं।
Fukrey 3: हंसी से भरपूर 'फुकरे 3' का ट्रेलर जारी, इस बार 'भोली पंजाबन' के खिलाफ चुनाव लड़ता दिखेगा 'चूचा'

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam OMG 2 Akshay Kumar Movie actress started shooting for her next film claims report
यामी गौतम - फोटो : social media

'ओएमजी 2' की बात करें तो, फिल्म कई विवादों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म न केवल दर्शकों के दिलों में बल्कि समाज में भी बदलाव लाने का काम कर रही है। फिल्म इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। 'ओएमजी 2' टीनएजर्स से संबंधित विभिन्न मुद्दों और यौन शिक्षा के महत्व को समझाती है। अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Danish Devgn: अजय देवगन के भतीजे दानिश रखने जा रहे निर्देशन की दुनिया में कदम, प्रोजेक्ट एलान ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
Yami Gautam OMG 2 Akshay Kumar Movie actress started shooting for her next film claims report
यामी गौतम - फोटो : social media

यामी गौतम के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के पास इस समय बहुत सी फिल्में हैं, जिनकी वजह से वह व्यस्त चल रही हैं। लेटेस्ट प्रोजेक्ट के अलावा अभिनेत्री अगली बार कॉमेडी फिल्म 'धूम धाम' में नजर आएंगी।
RARKPK: बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पहुंची 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', करण जौहर ने सफलता पर जताई खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed