इस साल रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का क्रेज यूं तो दर्शकों के सिर से उतर चुका है। लेकिन करण जौहर निर्देशित फिल्म की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म से करण जौहर पूरे सात के ब्रेक के बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे नजर आए थे। फैंस ने रॉकी और रानी की इस फैमिली ड्रामा फिल्म को खूब प्यार दिया था। अब खबर आ रही है कि करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 28वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए चुना गया है। आलिया-रणवीर की इस फिल्म को 'ओपन सिनेमा' सिनेमा सेक्शन के तहत दिखाया जाएगा।
RARKPK: बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पहुंची 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', करण जौहर ने सफलता पर जताई खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने मंगलवार को घोषणा की कि करण जौहर द्वारा निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को फिल्म फेस्टिवल के 2023 संस्करण में प्रदर्शित किया जाएगा। 28 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। दर्शकों के मिले इस प्यार से जहां आलिया और रणवीर बेहद खुश हैं, वहीं अब उनकी खुशी को इस घोषणा ने दोगुना कर दिया है। बता दें, फिल्म 'ओपन सिनेमा' सेगमेंट के तहत प्रदर्शित की जाएगी।
ओपन सिनेमा सेक्शन में नई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्मों के एक कलेक्शन दिखाई जाएंगी, जो लोकप्रिय और कलात्मक सिनेमा का एक आदर्श मिक्स पेश करती हैं। इस सेक्शन में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ, ल्यूक बेसन की 'डॉगमैन' (फ्रांस), युकिसादा इसाओ की 'रिवॉल्वर लिली' (जापान), थॉमस कैली की 'द एनिमल किंगडम' (फ्रांस) और एंथनी पुन की 'वन मोर चांस' प्रदर्शित की जाएंगी।
करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट में यह खबर फैंस के साथ साझा की। निर्देशक ने लिखा, 'धन्य और ग्रेसफुल महसूस कर रहा हूं! रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, बुसान फिल्म फेस्टिवल में पहुंच गई है।' फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे होने पर करण जौहर ने यह फिल्म रिलीज की थी। फैमिली ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। आलिया और रणवीर के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज सितारे जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।
Danish Devgn: अजय देवगन के भतीजे दानिश रखने जा रहे निर्देशन की दुनिया में कदम, प्रोजेक्ट एलान ने बढ़ाई हलचल
बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 28वें संस्करण में भारतीय फिल्मों की जोरदार उपस्थिति होगी। यह फिल्म फेस्टिवल 4 से 13 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें मनोज बाजपेयी अभिनीत 'जोरम' और कनु बहल की 'आगरा' भी दिखाई जाएंगी। इनके साथ ही और बहुत सी भारतीय फिल्में हैं, जिनका प्रदर्शन इस साल किया जाना है।
Amitabh Bachchan: जय शाह ने अमिताभ को गिफ्ट किया गोल्डन टिकट, अब विश्व कप 2023 के मैच मुफ्त देख सकेंगे बिग बी