फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: ऑस्कर जाएगी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान', निर्देशक एटली ने इच्छा जताकर किया बड़ा दावा

Tue, 19 Sep 2023 08:43 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 19 Sep 2023 08:43 AM IST
सार

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' को लेकर एटली ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही इसे ऑस्कर ले जाने की इच्छा जाहिर कर बड़ी बात कहते नजर आए हैं।

विज्ञापन
Jawan director atlee confirms he is considering his film to the oscars said i will ask Shah Rukh Khan
एटली-जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति अभिनीत एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'जवान' की रिलीज को 13 दिन ही हुए हैं। इसी अवधि में फिल्म ने देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस मूवी को विश्व स्तर पर दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म भारत में 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है। इसी बीच एटली ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म और इसके कलाकारों को लेकर खुलकर बातचीत की है। साथ ही इसे ऑस्कर में भेजे जाने की इच्छा व्यक्त कर बड़ा दावा किया है। 

Jawan director atlee confirms he is considering his film to the oscars said i will ask Shah Rukh Khan
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जवान' की धुआंधार कमाई देखते हुए भारत में अगले पुरस्कार सत्र के दौरान इस फिल्म के शीर्ष दावेदारों में से एक होने की संभावना है। फिल्म की विश्व स्तर पर बड़ी सफलता को देखते हुए एक इंटरव्यू में निर्देशक से पूछा गया कि क्या वह चाहते हैं कि शाहरुख खान की फिल्म अकादमी पुरस्कार की दौड़ में हो। इसका जवाब देते हुए एटली ने कहा, 'बेशक, जवान को भी जाना चाहिए, अगर सब कुछ ठीक हो जाए। मुझे लगता है कि हर प्रयास, हर कोई, हर निर्देशक, हर तकनीशियन जो सिनेमा में काम कर रहा है, उनकी नजर गोल्डन ग्लोब्स, ऑस्कर, राष्ट्रीय पुरस्कार, हर पुरस्कार पर है।'

Jawan director atlee confirms he is considering his film to the oscars said i will ask Shah Rukh Khan
विजय सेतुपति, एटली, शाहरुख खान, दीपिका पदुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एटली ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'तो निश्चित रूप से हां, मैं भी जवान को ऑस्कर में ले जाना पसंद करूंगा। चलो देखते हैं। मुझे लगता है कि शाहरुख खान सर इस इंटरव्यू को देखेंगे और पढ़ेंगे। मैं उनसे कॉल करके भी पूछूंगा कि सर, क्या हमें इस फिल्म को ऑस्कर में ले जाना चाहिए?' 

Shweta Tiwari: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई श्वेता तिवारी की एंट्री, वेब सीरीज में निभाएंगी अहम किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan director atlee confirms he is considering his film to the oscars said i will ask Shah Rukh Khan
एटली कुमार, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एटली ने इस बारे में भी बात की कि वह शाहरुख खान के बाद किसके साथ काम करना चाहते हैं। निर्देशन ने कहा, 'इसलिए, मैं देश के बड़े सितारों के साथ काम करने को लेकर भी उत्सुक हूं। अच्छी बात यह है कि भगवान को आपको आशीर्वाद देना होगा। मेरे लिए भगवान का आशीर्वाद एक अच्छी स्क्रिप्ट और एक अच्छा विचार है। इसलिए, एक बार जब यह हो रहा है, तो अन्य कदम आसान हो जाएंगे। मैं सलमान सर और रणबीर सर के साथ काम करने के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट का भी इंतजार कर रहा हूं।'

Jawan: वेंटिलेटर पर जवान देख रहे फैन का शाहरुख ने जताया आभार, इमोशनल नोट साझा कर कही यह बात

विज्ञापन
Jawan director atlee confirms he is considering his film to the oscars said i will ask Shah Rukh Khan
डायरेक्टर एटली - फोटो : सोशल मीडिया

एटली ने एक अन्य इंटरव्यू में 'जवान' की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई को लेकर खुलकर बातचीत की। साथ ही कहा कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' और बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। एटली ने कहा, 'डंकी सब कुछ पार करने जा रहा है। इको-सिस्टम ऐसा ही होना चाहिए। हमें बढ़ना चाहिए। हमें हर फिल्म में अपने शिखर बढ़ाते रहना चाहिए। मुझे अपनी पिछली फिल्म को पार करना होगा, निश्चित रूप से, मुझे अपनी अगली फिल्म में जवान को पार करना होगा। यह हर तकनीशियन और हर अभिनेता और पारिस्थितिकी तंत्र के हर निकाय के साथ महसूस किया जाता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed