फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: दुबई में 'जवान' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे शाहरुख खान! इस दिन आयोजित किया जाएगा मेगा इवेंट

Mon, 28 Aug 2023 06:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Jawan Shah Rukh Khan to Launch Atlee Kumar Vijay Sethupathi film trailer at mega event in Dubai claims reports
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान' से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस को हिलाने के बाद अब शाहरुख खान 'जवान' बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' की रिलीज हर तरीके से ग्रैंड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ था उसी दिन से फैंस इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित थे। प्रशंसकों के इस उत्साह को 'जवान' के गानों और इसके पिछले दिनों रिलीज हुए प्रिव्यू ने और भी बढ़ा दिया है। किंग खान के फैंस अब उनकी इस जबर्दस्त एक्शन फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास इन्हीं फैंस के लिए एक ऐसी खबर है, जिसे सुनकर यह झूम उठेंगे। दरअसल, शाहरुख खान खुद दुबई में एक मेगा के दौरान 'जवान' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे।

Jawan Shah Rukh Khan to Launch Atlee Kumar Vijay Sethupathi film trailer at mega event in Dubai claims reports
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एटली कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। 'जवान' को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है और अब जैसे-जैसे फिल्म अपनी रिलीज के करीब पहुंच रही है, वैसे-वैसे यह दोगुना होता जा रहा है। मेकर्स, 29 अगस्त को फिल्म का 'नॉट रमैया वस्तावैया' गाना रिलीज करने वाले हैं। इस बीच शाहरुख ने एलान कर दिया है कि वह 31 अगस्त को दुबई में बुर्ज खलीफा पर 'जवान' का जश्न मनाने पहुंचेंगे। हालांकि, अभी उन्होंने यह नहीं बताया है कि वह ट्रेलर लॉन्च करेंगे या नहीं।    
Karachi To Noida: ‘कराची टू नोएडा’ से सीमा हैदर की छुट्टी, इम्पा ने किया फिल्म के शीर्षक के पंजीकरण से इनकार

Jawan Shah Rukh Khan to Launch Atlee Kumar Vijay Sethupathi film trailer at mega event in Dubai claims reports
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऑनलाइन चल रही खबरों की मानें तो 'जवान' का आधिकारिक ट्रेलर दुबई में 31 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के दुबई में 'जवान' के लिए एक मेगा इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है। ऑनलाइन चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। संभावना है कि शाहरुख इस इवेंट में अपने फैंस का मनोरंजन करेंगे और 'जवान' का ट्रेलर भी रिलीज कर सकते हैं। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे और मेरे साथ जवाना का जश्न मनाएं। और क्योंकि प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है, तो प्यार के रंग में रंग जाओ और आओ लाल रंग पहनें... क्या कहते हैं? तैयार!' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Shah Rukh Khan to Launch Atlee Kumar Vijay Sethupathi film trailer at mega event in Dubai claims reports
जवान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

'जवान' के ट्रेलर की चर्चाओं के बीच एक और खबर आ रही है, जिसने फैंस के बीच रोमांस पैदा कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर फैंस ने जवान के आईएमडीबी पेज पर 'धन्यवाद सूची' को देखा, जिसमें 'जवान' के निर्माता ने करण जौहर, पृथ्वीराज और यश के प्रति अपना खास आभार व्यक्त किया है। ऐसे में फैंस का कहना है कि यश और पृथ्वीराज दोनों ही जवान के कन्नड़ और मलयालम संस्करण के लिए डबिंग कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस ने अनुमान लगाया है कि हो सकता है कि यश और पृथ्वीराज का 'जवान' में कैमियो रोल हो या फिर दोनों डबिंग के लिए शाहरुख खान की आवाज बने हों। 
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए डबिंग करेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन और यश? फिल्म से जुड़ी इस पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
Jawan Shah Rukh Khan to Launch Atlee Kumar Vijay Sethupathi film trailer at mega event in Dubai claims reports
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए वह कथित तौर पर एटली कुमार द्वारा निर्देशित 'जवान' में अभिनेता दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म में कैमियो रोल में  नजर आएंगे। वहीं रिद्धि डोगरा और सान्या मल्होत्रा भी 'जवान' का अहम हिस्सा हैं। 'जवान' की रिलीज के बाद शाहरुख खान अगली बार फिल्म 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी।
NTR: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनटी रामाराव के सम्मान में लॉन्च किया 100 रुपये का सिक्का, परिवार रहा मौजूद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed