फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'जवान' के पोस्टर में शाहरुख खान को पट्टियों से बंधा देख अबराम ने खो दिया होश, पापा को बताया 'ममी'!

Sun, 07 May 2023 08:46 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 07 May 2023 08:46 AM IST
विज्ञापन
Jawan: Shah Rukh Khan younger son AbRam thinks he looks like a Mummy in Atlee nayanthara film poster
शाहरुख खान और अबराम - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान' के बाद शाहरुख खान के सभी फैंस अभिनेता को जल्द से जल्द 'जवान' में एक्शन करते देखना चाहते हैं। जहां एक तरफ फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीते दिन अभिनेता ने 'जवान' की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है। जी हां, फैंस को अब 'जवान' के सिनेमाघरों में आने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। नई रिलीज डेट के एलान के तुरंत बाद शाहरुख खान ने ट्विटर पर #AskSRK लाइव किया, जिसमें अभिनेता ने एक बार फिर फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए। इस दौरान एक प्रशंसक ने किंग खान से पूछा कि आखिर उनके बेटे अबराम का 'जवान' के पोस्टर पर कैसा रिएक्शन था। इस सवाल पर शाहरुख के जवाब ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया।  

Jawan: Shah Rukh Khan younger son AbRam thinks he looks like a Mummy in Atlee nayanthara film poster
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हमेशा की तरह ही शाहरुख खान का एक्स एसआरके सेशन इस बार भी काफी मजेदार रहा। फैंस ने अभिनेता से उनकी आगामी एक्शन फिल्म 'जवान' को लेकर इतने सवाल किए कि ऐसा लगा मानो मूवी के बारे में सबकुछ सामने आ गया। लेकिन जिस एक जवाब ने सबका ध्यान अपनी ओर सबसे ज्यादा खींचा वह किंग कान के बेटे अबराम का 'जवान' पर रिएक्शन था। शाहरुख ने सच्चाई के साथ खुलासा किया कि जवान के पोस्टर पर उनके छोटे बेटे अबराम का क्या रिएक्शन था। 

Jawan: Shah Rukh Khan younger son AbRam thinks he looks like a Mummy in Atlee nayanthara film poster
शाहरुख खान और अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' अब 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन के दौरान, एक प्रशंसक ने शाहरुख खान से पूछा, 'जवान के पोस्टर पर अबराम, आर्यन और सुहाना की क्या प्रतिक्रिया थी?' इस पर शाहरुख खान ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'अबराम को लगता है कि मैं पोस्टर में एक ममी की तरह दिख रहा हूं !!' गौरतलब है कि 'जवान' के पोस्टर में शाहरुख खान ने पूरे चेहरे पर बैंडेज बांध रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan: Shah Rukh Khan younger son AbRam thinks he looks like a Mummy in Atlee nayanthara film poster
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन शाहरुख खान ने इस फिल्म की रिलीज डेट के आगे बढ़ने का एलान किया। 'जवान' पहले 2 जून, 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म अब 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख खान ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान करने के लिए ट्विटर पर 'जवान' का एक नया टीजर साझा किया। उन्होंने ट्विटर लिखा, 'जवान,  7 सितंबर 2023।' शाहरुख खान ने 'जवान' का नया पोस्टर भी शेयर किया।

विज्ञापन
Jawan: Shah Rukh Khan younger son AbRam thinks he looks like a Mummy in Atlee nayanthara film poster
शाहरुख खान - फोटो : social media

'जवान' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो एटली द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म से नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग पुणे, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, राजस्थान और औरंगाबाद में की गई है।  
Kangana Ranaut: राजनीति में दो-दो हाथ करती दिखेंगी कंगना? एक्ट्रेस ने पॉलिटिक्स में एंट्री पर खोले दिल के राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed