शाहरुख खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जवान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दी गई है। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने आकर्षक संवादों की वजह से काफी सराहना बटोर रही है। इसका श्रेय लेखक सुमित अरोड़ा को जाता है। इस बीच लेखक ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में शाहरुख के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।
Jawan: जवान के लेखक सुमित अरोड़ा ने शाहरुख खान को बताया 'बॉलीवुड का जिंदा बंदा', किंग खान दी ऐसी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने अभिनेता के साथ काम करने को याद करते हुए लिखा, “पिछले तीन साल कई मायनों में अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत और यादगार रहे हैं। इस सुपर स्पेशल फिल्म के लिए संवाद लिखना, एक पावरहाउस फिल्म निर्माता के साथ काम करना, एक बेहद समर्पित टीम के साथ काम करना, जिन्होंने फिल्म में अपना सब कुछ लगा दिया और फिर... यह खूबसूरत इंसान शाहरुख खान।''
“मुझे नहीं पता कि मैं उनके बारे में कुछ नया कह पाऊंगा या नहीं, लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि वह एक जादुई इंसान हैं। प्रेम की चलती-फिरती बातें करती गठरी। जो भी उनसे मिलता है वह विशेष महसूस करके वापस आता है। वह एक ऐसा सितारा हैं जो न केवल चमकता है, बल्कि आप पर अपने स्टारडस्ट भी फैलाता है। मुझे उनके जादू को इतने करीब से देखने का सौभाग्य मिला है, कैमरे के सामने और कैमरे के बाहर भी। उनसे सीखने के लिए अभी बहुत कुछ है।''
इस पोस्ट पर किंग खान का भी अब जवाब आ चुका है। उन्होंने हमेशा की तरह इस पोस्ट पर भी खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने लिखा, “अभी भी लंबा ही लिखा है। संक्षिप्त बेटा संक्षिप्त। अपनी रचनात्मकता में प्यार को निवेश करना, लेकिन उससे प्यार न करने की क्षमता एक लेखक के पास उसका सबसे बड़ा गुण होता है। आप जवान के निर्माण के दौरान ताकतवर स्तंभ रहे हैं और आपके संवादों ने फिल्म को यादगार बना दिया है। लव यू।”
Abhi bhi lamba hi likha hai. Sankshipt beta sankshipt. The ability to invest love in ur creativity but not fall in love with it is the greatest quality a writer can possess. U have been a pillar of strength thru the making of #Jawan & ur dialogues made the film memorable. Love u https://t.co/7Z1XDt66h4
Singham 3: 'सिंघम' से लोगों को जा रहा गलत संदेश, फिल्म पर फूटा बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति का गुस्सा