फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जया बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय के कैसे हैं संबंध? इन पांच मौकों पर सास-बहू के रिश्ते की दिखी सच्चाई

Fri, 26 Feb 2021 11:23 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 26 Feb 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan And Aishwarya Rai Bachchan Are Coolest Saas Bahu Jodi
जया बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : फाइल

बच्चन परिवार ऐसा है जिससे हर कोई प्रेरित होता है। चाहे वह फैशन के मामले में हो या फिर रिश्तों को सहेजने की बात हो। हर त्योहार पर पूरा परिवार एक साथ जुटता है और मौके को सेलिब्रेट करता है। ऐसे में जब सास-बहू की जोड़ी की बात हो तो ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन का जिक्र जरूर होता है। प्रशंसक भी जानना चाहते हैं कि आखिर बॉलीवुड के इतने बड़े सेलिब्रिटी के रिश्ते कैसे हैं? तो चलिए तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं ऐश्वर्या और जया के रिश्ते की कहानी...

Jaya Bachchan And Aishwarya Rai Bachchan Are Coolest Saas Bahu Jodi
ऐश्वर्या राय, जया बच्चन - फोटो : फाइल

अवॉर्ड फंक्शन में जया बच्चन के कंधे पर सिर रखे दिखीं ऐश्वर्या
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता रहा है कि जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते ठीक नहीं हैं। हालांकि एक सच्चाई यह भी है कि हर परिवार में झगड़े होते ही हैं इसका मतलब यह नहीं है कि उनके रिश्ते खराब हो जाएं। सार्वजनिक रूप से ऐसे कई मौके दिखे जब जया बच्चन एक मां की तरह ऐश्वर्या का ख्याल रखती हुई दिखीं। सास-बहू की यह प्यारी सी तस्वीर 2016 में स्टारडस्ट अवॉर्ड फंक्शन की है। तस्वीर ही सबकुछ बयां कर देती है। ऐश्वर्या को फिल्म सरबजीत के लिए अवॉर्ड मिला था। इसी दौरान वह जया बच्चन के कंधे पर सिर रखी नजर आईं।

Jaya Bachchan And Aishwarya Rai Bachchan Are Coolest Saas Bahu Jodi
ऐश्वर्या राय, जया बच्चन - फोटो : फाइल

ऐश्वर्या को ऐश बुलाने पर मीडिया पर भड़कीं थीं जया बच्चन
निर्देशक सुभाष घई की पार्टी में ऐश्वर्या और जया साथ में पहुंची थीं। तभी फोटोग्राफर्स ऐश्वर्या की तस्वीरें ले रहे थे और उन्हें ऐश कहकर बुला रहे थे। इतना सुनते ही सासू मां जया फोटोग्राफर्स पर भड़क जाती हैं। वह कहती हैं कि 'ऐश क्या होता है? क्या वह तुम्हारी स्कूल फ्रेंड है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bachchan And Aishwarya Rai Bachchan Are Coolest Saas Bahu Jodi
ऐश्वर्या राय, जया बच्चन - फोटो : फाइल

आराध्या की परवरिश के लिए जया ने की थी ऐश्वर्या की तारीफ
शादी के बाद ऐश्वर्या ने अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को बखूबी बैलेंस किया है। उन्होंने हमेशा अपनी पहली प्राथमिकता आराध्या को रखा। जया बच्चन ने इस मामले में ऐश्वर्या की तारीफ की। उन्होंने कहा था कि 'कई बार मैं ऐश्वर्या से इसका जिक्र करती हूं और मैं आराध्या से कहती हूं कि वह बहुत लकी है क्योंकि उसकी देखभाल करने के लिए मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या है।'

विज्ञापन
Jaya Bachchan And Aishwarya Rai Bachchan Are Coolest Saas Bahu Jodi
ऐश्वर्या राय, जया बच्चन - फोटो : फाइल

ऐश्वर्या की ये क्वालिटी जया को पसंद
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी से पहले जया बच्चन करण जौहर के टॉक शो में पहुंची थीं। जया बच्चन से पूछा गया कि बच्चन परिवार में ऐश्वर्या कैसे फिट हुईं? उन्होंने कहा, 'वह प्यारी है। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। मैंने हमेशा उससे प्यार किया है। मुझे उसकी क्वालिटी पसंद है जहां वह सब के पीछे खड़ी होती है। वह शांत है। वह सुनती है और उसे ग्रहण करती है। एक अन्य उसकी खूबसूरत बात है कि वह परिवार में अच्छे से फिट हुई। वह जानती हैं कि हमारे अच्छे दोस्त कौन हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed