सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sonam Kapoor: कोविड 19 वैक्सीन को लेकर सोनम कपूर ने पूछा सवाल, यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कहा- गूगल नहीं है क्या

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Feb 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Trolled Over Covid 19 Vaccine On Social Media Users Says You Don't Have Google
सोनम कपूर

बॉलीवुड की 'फैशन डीवा' एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने अलग फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। लेकिन कई बार वो इसकी वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं। सोनम कपूर सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ सीधे संवाद भी करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पोस्ट में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ डाला कि सोनम कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। अब उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Trending Videos
Sonam Kapoor Trolled Over Covid 19 Vaccine On Social Media Users Says You Don't Have Google
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की और उसमें सवाल पूछते हुए लिखा, 'क्या कोई मुझे समझा सकता है कि हमारे ग्रैंडपेरेंट्स और माता-पिता भारत में कैसे वैक्सीन लगवा सकते हैं और ये कब उपलब्ध है? मैं बहुत कंफ्यूज हूं? हर किसी से अलग चीज सुनने को मिल रही है। मैं वास्तव में उनके लिए ये चाहती हूं।' इसी स्टोरी को एक्ट्रेस ने ट्विटर पर भी शेयर किया। अब उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Trolled Over Covid 19 Vaccine On Social Media Users Says You Don't Have Google
सोनम कपूर

यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा, 'आपके फोन में गूगल नहीं है क्या?' तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'अपने कॉमन सेंस का इस्तेमाल करिए और ऑफिशियल वेबसाइट पर देखिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'अखबार पढ़िए और न्यूज देखिए, हर वक्त सरकार को कोसने से अच्छा है कि उनके प्लान देखिए। मुझे यकीन है कि आपके आई फोन में गूगल ऐप होगी।'

Sonam Kapoor Trolled Over Covid 19 Vaccine On Social Media Users Says You Don't Have Google
सोनम कपूर

सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने 39 दिन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग पूरी कर ली है। ये फिल्म साल के अंत में रिलीज होगी। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन शोम मखीजा ने किया है। तो वहीं दिसंबर माह में रिलीज हुई फिल्म 'एके वर्सेज एके' में सोनम कपूर पिता और अभिनेता अनिल कपूर के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री का कैमियो रोल था।

विज्ञापन
Sonam Kapoor Trolled Over Covid 19 Vaccine On Social Media Users Says You Don't Have Google
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

बता दें कि कोरोना के वैक्सीन के दूसरे चरण में 1 मार्च से 60 साल और इससे ज्यादा की उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। इसके बारे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को जानकारी दी थी। इसके पहले कोरोना वैक्सीन का पहला चरण शुरू हो चुका है। तो वहीं अभी तक कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है। हर दिन नए केस सामने आ रहे हैं और ऐसे में सभी को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,738 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,46,914 हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed