{"_id":"5dd4e03b8ebc3e54f31457bf","slug":"jaya-bachchan-angry-on-media-at-manish-malhotra-father-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं जया बच्चन मीडिया पर भड़कीं, कहा- 'तुम लोगों को बिल्कुल तमीज...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं जया बच्चन मीडिया पर भड़कीं, कहा- 'तुम लोगों को बिल्कुल तमीज...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jaya bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता सूरज मल्होत्रा का 18 नवंबर को निधन हो गया । मंगलवार को मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर पिता की प्रेयर मीट रखी । यहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की । जया बच्चन भी बेटी श्वेता बच्चन के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थीं ।
2 of 5
jaya bachchan
- फोटो : social media
सूरज की उम्र 90 वर्ष थी और वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे । जब जया बच्चन, मनीष मल्होत्रा के घर से बाहर निकलने लगीं तो वहां बहुत सारे फोटोग्राफर्स खड़े हुए थे । ये देखकर जया को अच्छा नहीं लगा । तब उन्होंने मीडिया से कहा, 'तुम लोगों को बिल्कुल तमीज नहीं है न' ।
3 of 5
jaya bachchan
'तुम लोग ये नहीं सोचते कि कैसा माहौल है । ऐसे मौके पर अगर तुम्हारे घर के बाहर कोई भीड़ लगाकर खड़ा हो जाए, तब मैं देखूंगी कि तुम लोगों को कैसा लगता है ।' ये कहते हुए जया अपनी कार में जाकर बैठ गईं । श्वेता ने उनको कार में बैठाया और खुद अलग कार से गईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jaya bachchan
ये पहली बार नहीं है जब जया बच्चन किसी फोटोग्राफर पर भड़की हों । ऐसा वो कई बार कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपनी मां के इस बर्ताव के बारे में कहा था, 'उन्हें कैमरे-मोबाइल की फ्लैश लाइट से बहुत दिक्कत होती है । उन्हें ये सब पसंद नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन
- फोटो : Social Media
बता दें कि इस मौके पर जया बच्चन के अलावा करण जौहर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, गौरी खान, किआरा आडवाणी, करिश्मा कपूर, गौरी खान, रोहित धवन, रवीना टंडन, अर्जुन कपूर, फराह खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और डेविड धवन पहुंचे थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।