फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jayam Ravi: पीएस 1 से पैन इंडिया स्टार बनने के लिए तैयार जयम रवि, जानें कैसे साउथ के सुपरस्टार बने अभिनेता

Sat, 10 Sep 2022 07:37 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 10 Sep 2022 07:37 AM IST
विज्ञापन
Jayam Ravi Birthday special ponniyin selvan actor turns 42 today know about his career movies & peronal life
जयम रवि - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता जयम रवि आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 सितंबर 1980 को जयम का जन्म फिल्म एडिटर ए मोहन के घर हुआ था। कम ही लोग जानते हैं कि अभिनेता का असली नाम रवि मोहन है लेकिन अपनी पहली फिल्म के साथ ही उन्होंने अपना स्टेज नेम जयम रख लिया था। जयम साउथ में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं लेकिन अब अभिनेता एक बिग बजट फिल्म के जरिए हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। आइए आपको आज उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता के करियर के साथ-साथ उनकी पहली हिंदी फिल्म के बारे में बताते हैं। 

Jayam Ravi Birthday special ponniyin selvan actor turns 42 today know about his career movies & peronal life
जयम रवि - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म से किया डेब्यू
जयम रवि के बड़े भाई मोहन राजा एक फिल्म निर्देशक हैं और अभिनेता ने अपने भाई की फिल्म 'जयम' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और यहां आते ही वह छा गए। यह रोमांटिक फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में उन्होंने 'सधा' का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद ही रवि मोहन अपने फैंस के लिए जयम बन गए। इसके बाद उन्होंने दीपावली (2007), संतोष सुब्रमण्यम (2008), धाम धूम (2008), पेरणमाई (2009), थानी ओरुवन (2015) और टिक टिक टिक (2018) जैसी कई शानदार फिल्में में काम किया। उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।

Jayam Ravi Birthday special ponniyin selvan actor turns 42 today know about his career movies & peronal life
जयम रवि - फोटो : सोशल मीडिया

पैन इंडिया स्टार बनने की तैयारी
साउथ के तमाम अभिनेताओं की तरह जयम रवि भी पैन इंडिया स्टार बनने की लाइन में लग गए हैं। साउथ सिनेमा की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी, जिसका निर्देशन मणिरत्नम कर रहे हैं। इस फिल्म में जयम अहम रोल में हैं और फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय नजर आएंगी। 500 करोड़ रुपये बजट में बन रही इस फिल्म का हिंदी दर्शकों के बीच भी जबरदस्त क्रेज है और अगर यह फिल्म हिट होती है तो जयम रवि भी यश, प्रभास और अल्लू अर्जुन की तरह पैन इंडिया स्टार बन जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jayam Ravi Birthday special ponniyin selvan actor turns 42 today know about his career movies & peronal life
जयम रवि - फोटो : सोशल मीडिया

यहां देखे पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो जयम रवि ने 2009 में प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार की बेटी आरती से शादी की थी। अब उनके दो बेटे हैं। जयम सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर पत्नी आरती संग कुछ रोमांटिक फोटोज जरूर शेयर की हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed