फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer Kapoor: शशि कपूर से शादी करने के लिए पिता का घर छोड़ आई थीं जेनिफर, आखिरी वक्त में नहीं थे साथ

Wed, 07 Sep 2022 07:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 07 Sep 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Jennifer Kapoor Death Anniversary: love story of Shashi Kapoor and his wife the founder of Prithvi Theatre
जेनिफर कपूर, शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर केंडल यानी जेनिफर कपूर 28 फरवरी 1933 को यूनाइटेड किंगडम के साउथपोर्ट में जन्मी थीं। जेनिफर केंडल शशि कपूर की पत्नी थीं और उन्होंने ही पृथ्वी थिएटर की नींव रखी थी। इसलिए जेनिफर को देश-विदेश में जाने माने पृथ्वी थिएटर की संस्थापक कहा जाता है। इस थिएटर ने अमरीश पुरी से नसरुद्दीन शाह तक कई नामी एक्टर्स इंडस्ट्री को दिए हैं। 7 सितंबर 1984 को लंदन में जेनिफर कपूर का कैंसर के चलते निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताने जे रहे हैं।

Jennifer Kapoor Death Anniversary: love story of Shashi Kapoor and his wife the founder of Prithvi Theatre
जेनिफर कपूर, शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

1956 में जेनिफर केंडल अपने दोस्त के साथ नाटक दीवार देखने के लिए रॉयल ओपेरा हाउस गई थीं। उस समय शशि कपूर 18 साल के थे और उन्होंने नाटक शुरू होने से पहले लोगों को देखने के लिए पर्दे के पास से देखा तो उनकी नजर जेनिफर पर पड़ी। जेनिफर को देखते ही शशि कपूर अपना दिल उनपर हार बैठे थे। कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया।

Jennifer Kapoor Death Anniversary: love story of Shashi Kapoor and his wife the founder of Prithvi Theatre
जेनिफर कपूर, शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

1958 में जेनिफर ने पिता का घर छोड़कर खुद से तीन साल छोटे शशि कपूर से शादी कर ली। कपूर खानदान और जेनिफर के पिता दोनों इस शादी के खिलाफ थे। कपूर खानदान में शशि कपूर पहले व्यक्ति थे जिन्होंने विदेशी लड़की से शादी थी। जेनिफर ने अपने पिता जेफ्री केंडल के थिएटर समूह को भी छोड़ दिया। वह उसमें लीड अभिनेत्री थीं। हालांकि कुछ समय बाद कपूर खानदान ने इस रिश्ते को अपना लिया था। दोनों के तीन बच्चे करण, कुणाल और संजना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer Kapoor Death Anniversary: love story of Shashi Kapoor and his wife the founder of Prithvi Theatre
जेनिफर कपूर, शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर और शशि कपूर दोनों थिएटर बैकग्राउंड से थे इसलिए दोनों ने पृथ्वी थियेटर की नींव रखी। शशि कपूर इंडस्ट्री में छा गए थे, तो वह काम में व्यस्त रहने लगे और जेनिफर को समय नहीं दे पाते थे। ऐसे में दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। इसके बाद से जेनिफर कपूर ने पृथ्वी थिएटर में ही अपना सारा ध्यान लगाना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद 1982 में जेनिफर को कैंसर होने की बात पता चली। शशि कपूर ने मुंबई से लेकर लंदन तक उनका इलाज कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला।

विज्ञापन
Jennifer Kapoor Death Anniversary: love story of Shashi Kapoor and his wife the founder of Prithvi Theatre
जेनिफर कपूर, शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद अपने आखिरी पलों में जेनिफर ब्रिटेन में अपने माता-पिता के साथ रहीं। दो साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद 7 दिसंबर 1984 को जेनिफर का निधन हो गया। शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने पिता की बायोग्राफी में बताया कि जेनिफर की मौत के बाद शशि कपूर की जिंदगी में एकदम सूनापन आ गया। जेनिफर की मौत के बाद पहली बार शशि कपूर तब रोए जब वो गोवा में समंदर तट से एक बोट लेकर काफी दूर चले गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed