फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer winget: जेनिफर विंगेट ने करण ग्रोवर से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, वर्षों बाद बताया क्यों हो गए थे दोनों अलग

Tue, 30 May 2023 06:49 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 30 May 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
Jennifer winget reveals in latest interview about her divorce with karan singh grover
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई टीवी शोज में काम किया है। 12 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली जेनिफर ने टीवी के सितारे करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। साल 2012 में शादी करने के बाद जेनिफर ने कुछ वक्त बाद सुनील से अलग होने का फैसला किया। दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।

Jennifer winget reveals in latest interview about her divorce with karan singh grover
करण सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट - फोटो : फाइल

तलाक के इतने समय बाद जेनिफर ने करण के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। सालों बाद जेनिफर ने करण सिंह ग्रोवर के साथ हुए अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वो किसी की भी गलती नहीं थी। इस मसले पर मीडिया से बात करते हुए जेनिफर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम दोनों इसके लिए तैयार नहीं थे। ये सिर्फ वो (करण सिंह ग्रोवर) या मैं नहीं थी। हम दोनों वो कदम उठाने के लिए तैयार नहीं थे। हम इतने लंबे समय से दोस्त थे। हम हर बार जब भी मिलते थे तो घर में धूम मचा देते थे, लेकिन मुझे लगता है कि ये एक दुर्भाग्यपूर्ण समय था।

Jennifer winget reveals in latest interview about her divorce with karan singh grover
जेनिफर विंगेट - फोटो : social media

बता दें कि जेनिफर ने फिल्म 'राजा को रानी से प्यार हो गया' में भी काम किया था। जेनिफर ने टीवी शो दिल मिल गए, बेहद, कहीं तो होगा और बेपनाह जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। जेनिफर विंगेट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'कोड एम सीजन 2' में उन्हें लास्ट बार देखा गया था। जिसमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें: टीवी शो 'मीत' के सेट पर लगी आग, अभिनेत्री आशी सिंह ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer winget reveals in latest interview about her divorce with karan singh grover
जेनिफर विंगेट  - फोटो : Instagram

जेनिफर विंगेट अपने मेजर मोनिका मेहरा के किरदार में जबरदस्त लगी थीं। उन्होंने पहले सीजन की तरह एक बार फिर अपने किरदार को बढ़िया तरीके से निभाया। पूरी सीरीज जेनिफर के कंधों पर चली है, जो देखना काफी अच्छा रहा।

विज्ञापन
Jennifer winget reveals in latest interview about her divorce with karan singh grover
जेनिफर विंगेट

उधर, करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी की। करण और बिपाशा मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। शादी के 7 साल बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ। वहीं, जेनिफर भी अपनी सिंगल लाइफ में काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: ऋत्विक चक्रवर्ती ने मनोज की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- सही मायने में हैं एक सफल अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed