{"_id":"5a6c43a94f1c1ba1268b6924","slug":"jhanvi-kapoor-to-join-actor-ranveer-singh-in-rohit-shetty-film-simmba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर की फिल्म 'सिम्बा' के लिए ये स्टार किड हुईं फाइनल, बस इस बात की है देरी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर की फिल्म 'सिम्बा' के लिए ये स्टार किड हुईं फाइनल, बस इस बात की है देरी
Sat, 27 Jan 2018 02:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jan 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सिम्बा के लिए हीरोइन फाइनल होने की बात चल रही है। फिल्म में जान्हवी कपूर को साइन करने की चर्चा जोरो पर है। इस फिल्स में जबरदस्त एक्टर रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। रणवीर इस फिल्म में एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार अदा करते दिखाई देंगे...
2 of 5
जाह्नवी कपूर
- फोटो : self
रोहित शेट्टी ने इस बार अपनी एक्शन धमाका फिल्म के लिए बॉलीवुड के 'गुल्ली ब्वॉय' रणवीर सिंह को चुना है। बता दें कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के तेजी से उभरते हुए सितारे हैं और उनकी अब तक की सभी फिल्मे बॉक्स ऑफिस अच्छा कमाल कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' भारी विरोध के कारण भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
3 of 5
jhanvi kapoor
लेकिन रणवीर की अगली फिल्म 'सिम्बा' में एक्ट्रेस को लेकर खींचातानी चल रही है। अभी तक फिल्म के लिए हीरोइन साइन नहीं हुई है। लेकिन खबर ये भी आ रही है कि फिल्म में एक्ट्र्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को तकरीबन सिलेक्ट कर लिया गया है। लेकिन इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dhadak
फिलहाल, जान्हवी अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'धड़क' करण जौहर के धर्मा प्रोड़क्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Dhadak
बता दें कि 'धड़क' सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है जो कि मराठी की अब तक कि सबसे हिट फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की कहानी एक निचले वर्ग के लड़के और हाई क्लास की लड़की के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को मराठी डायरेक्टर नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।