फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat: जितेंद्र को फैंस प्यार से 'जीतू भैया' कहते हैं, आज ओटीटी की दुनिया के सचिव जी के नाम से हैं मशहूर

Tue, 17 Jun 2025 03:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 17 Jun 2025 03:05 PM IST
सार

Jitendra Kumar Panchayat Series: जितेंद्र कुमार ने न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि वेब सीरीज 'पंचायत' में अभिषेक त्रिपाठी (सचिव जी) और 'कोटा फैक्ट्री' में जीतू भैया जैसे किरदारों से भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी सादगी और नैचुरल एक्टिंग उन्हें खास बनाती है। जितेंद्र कुमार की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोग उन्हें उनके किरदारों के नाम से पुकारते हैं। 

विज्ञापन
Jitendra Kumar best known Jeetu Bhaiya in Kota Factory abhishek triptahi or sachiv ji in panchayat series
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@jitendrak1
'पंचायत' के लिए जितेंद्र कुमार को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड भी मिल चुका है। अब 'पंचायत 4' सीरीज भी रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जितेंद्र की मेहनत और सादगी ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा अभिनेता बना दिया है। उनकी पंचायत सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए जानते हैं उनकी सीरीज लेकर उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों और उनमें निभाए गए किरदारों के बारे में...
Jitendra Kumar best known Jeetu Bhaiya in Kota Factory abhishek triptahi or sachiv ji in panchayat series
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@jitendrak1
कौंन हैं जितेंद्र कुमार
राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल में 1 सितंबर 1990 को जन्मे जितेंद्र ने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। लेकिन उनका मन हमेशा से अभिनय की ओर था। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने हिंदी ड्रामाटिक्स सोसाइटी में हिस्सा लिया, जहां उनकी मुलाकात बिस्वपति सरकार से हुई, जिन्होंने उन्हें 2012 में द वायरल फीवर (TVF) से जोड़ा। जितेंद्र ने TVF की वेब सीरीज जैसे 'पिचर्स', 'परमानेंट रूममेट्स' और 'कोटा फैक्ट्री' में अपने किरदारों से लोगों का दिल जीता। खास तौर पर 'कोटा फैक्ट्री' में 'जीतू भैया' और 'पंचायत' में 'अभिषेक त्रिपाठी' की भूमिका ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। 
Jitendra Kumar best known Jeetu Bhaiya in Kota Factory abhishek triptahi or sachiv ji in panchayat series
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@jitendrak1
फिल्मों में जितेंद्र का करियर
बॉलीवुड फिल्म 'इंटरवल' उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाया। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में अमन त्रिपाठी का किरदार निभाया। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा 'चमन बहार' में एक्टर ने बिल्लू नाम का किरदार निभाया, जो एक छोटे से शहर में पान की दुकान चलाता है। इन सभी के अलावा 'जादूगर', 'ड्राई डे', 'गॉन केश' और 'लंतरानी' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। 'लंतरानी' में जितेंद्र ने एक अनोखा किरदार निभाया, जिसमें उनकी साइलेंट एक्टिंग ने दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jitendra Kumar best known Jeetu Bhaiya in Kota Factory abhishek triptahi or sachiv ji in panchayat series
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@jitendrak1
पंचायत से हुए मशहूर
पंचायत सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होती आई है। इस वेब सीरीज में जितेंद्र ने अभिषेक त्रिपाठी उर्फ "सचिव जी" का किरदार निभाया है। यह एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी है, जो एक गांव के पंचायत कार्यालय में सचिव बनकर काम करता है। यह सीरीज कॉमेडी और फुलेरा गांव के जीवन की सच्चाई को दिखाती है।
विज्ञापन
Jitendra Kumar best known Jeetu Bhaiya in Kota Factory abhishek triptahi or sachiv ji in panchayat series
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@jitendrak1
ओटीटी से मिली पहचान
जितेंद्र कुमार ने इन सभी सीरीज में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। उनकी हर सीरीज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। जितेंद्र ने सीरीज 'द क्यू-तियापा इंटर्न' से शुरुआत की, जिसमें उन्होंने मुन्ना जज्बाती का किरदार निभाया। इसके अलावा जितेंद्र ने 'पिचर्स' वेब सीरीज में जीतू नाम के एक कॉर्पोरेट कर्मचारी का किरदार निभाया, जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक स्टार्टअप शुरू करने का सपना देखता है। 'परमानेंट रूममेट्स' सीरीज में जितेंद्र ने गिट्टू नाम के एक भ्रमित दूल्हे का किरदार निभाया, जो अपने दोस्त मिकेश की कहानी में अहम भूमिका निभाता है। 'टीवीएफ बैचलर्स' सीरीज में भी जितेंद्र जीतू के किरदार में नजर आए, जो बैचलर्स की जिंदगी और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं को दिखाता है। 'इम्मैच्योर' सीरीज में जितेंद्र ने नील का किरदार निभाया, जो दो कपल्स की मजेदार और भावनात्मक कहानी का हिस्सा है। अब जितेंद्र वेब सीरीज 'पंचायत' में जितेंद्र उर्फ सचिव जी के नाम से घर-घर मशहूर हो गए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed