बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्मों में अपने अभिनय के अलावा बाइक लवर्स के नाम से भी जाने जाते हैं। जॉन को मोटरसाइकल्स का काफी शौक रहा है। उनके पास एक से एक महंगी बाइक हैं। उनकी ही तरह अभिनेता अरशद वारसी भी मोटरसाइकल्स का शौक रखते हैं। ये दोनों अभिनेता अक्सर अपनी बाइकों के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। ऐसे में खबर है कि जॉन अब्राहम ने अरशद वारसी को काफी महंगी बाइक तोहफे में दी है।
जॉन अब्राहम ने इस मशहूर अभिनेता को तोहफे में दी सुपर बाइक, हैरान कर देगी कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन अब्राहम और अरशद वारसी बॉलीवुड के अच्छे दोस्तों में से एक हैं। दोनों ने साथ में काफी काम भी किया। अंग्रेजी वेबसाइट आर रिपब्लिक की खबर के अनुसार जॉन अब्राहम ने अरशद वारसी को BMW F750 GS बाइक तोहफे में दी है। खबर के अनुसार अरशद वारसी को तोहफे में मिली इस बाइक की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। तोहफे में मिली बाइक के बारे में खुद अरशद वारसी ने भी बोला।
एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने तोहफे में मिली बाइक के बारे में बात करते कहा कि जॉन उनसे एक बाइक खरीदने के लिए बोल रहे थे। फिर एक दिन उन्होंने BMW F750 GS बाइक की तस्वीरें भेजीं और अरशद वारसी से उनकी पसंद पूछी। पहले तो अरशद ने सोचा कि शायद जॉन अपनी बाइक कलेक्शन में शामिल करने के लिए सलाह के तौर पर यह पूछ रहे हैं लेकिन बाद में पता चला कि जॉन उन्हें ये बाइक तोहफे में देने के लिए पूछ रहे थे।
3 bikes and I am still drooling over Harsh’s BMW cafe racer 🤦♂️
A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi) on
अरशद वारसी ने ये भी बताया है कि जब जॉन उन्हें BMW F750 GS बाइक तोहफे में दे रहे थे तो अरशद वारसी ने ये बाइक लेने से मना कर दिया था, लेकिन जॉन अब्राहम ने ये बाइक उनके घर भिजवा दी थी। अरशद वारसी ने ये भी बताया कि जॉन अब्राहम अपने दोस्तों और करीबियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं और ऐसे तोहफे देते रहते हैं भले वह अपने ऊपर एक रुपये भी खर्च न करें। इसके अलावा अरशद वारसी ने कहा है कि उन्होंने कुछ समय के लिए अपनी पत्नी की वजह से बाइकिंग करना छोड़ दिया था। जिसके बाद जॉन अब्राहम ने अरशद वारसी की पत्नी मारिया को बाइकिंग से जुड़े वहम को खत्म किया था।
Early morning ride followed by awesome breakfast at #cafeiranichaii
A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi) on
आपको बता दें कि अरशद वारसी और जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म पागलपंती में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में इन दोनों कलाकार के अलावा अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, पुलकित सम्राट और इलियाना जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में थे। अच्छी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म पागलपंती बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।
पढ़ें: Bigg Boss 13: शो से निकलते ही शादी कर लेगी ये कंटेस्टेंट, कहा- 'घूमना फिरना और बच्चे पैदा करने हैं'